भोपाल

NIA और ATS की मध्य प्रदेश में बड़ी कारर्वाई, 11 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

NIA और ATS की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल और छिंदवाड़ा से 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
News
NIA और ATS की मध्य प्रदेश में बड़ी कारर्वाई, 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में NIA और ATS की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, ये कार्रवाई राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा शहर में की गई है। जानकारी ये भी सामने आई है कि, पकड़े गए सभी संदिग्ध हिज्ब उत तहरीर ( HUT ) संघठन से जुड़े हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, NIA और ATS द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके के बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहत अफजा से 10 संदिग्ध आतंकियों की धरपकड़ की है। वहीं, दूसरी तरफ छिंदवाड़ा में की गई कार्रवाई के दौरान 1 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।


संदिग्ध दस्तावेज और देश विरोधी सामग्री जब्त

आपको बता दें कि, NIA और ATS द्वारा की गई संयुक्त कारर्वाई मंगलवार तड़के 5 से 6 बजे की गई है। इस छापामारी के दौरान टीम को कुछ संदिग्ध दस्तावेजों के साथ साथ देश विरोधी सामग्री भी मिली है।


आंतकियों का पनाहगाह बनता जा रहा मध्य प्रदेश

ऐसे में गौर करने वाली बात ये है कि, इन दिनों मध्य प्रदेश आंतकियों का पनाहगाह बना हुआ है। क्योंकि, इससे पहले JMB, PFI, अलसुफा के संदिग्ध संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस बीच अब अब हिज्ब उत तहरीर नामक संगठन से जुड़े संदिग्ध पकड़े गए हैं। फिलहाल, दोनों एजेंसीज इस मामले में आगे की कारर्वाई में जुटी हुई हैं।

आरोपी की मां ने बताया- कैसे हुई कारर्वाई

भोपाल के उमराव दूल्हा बाग इलाके से छापामारी में उठाए गए संदिग्ध आतंकी वसीम की मां रशीदा बी भोपाल गैस पीड़ित संगठन की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि, उनका बेटा वसीम फील्ड वर्क का काम करता है। सुबह करीब 6 बजे सिविल ड्रेस में कुछ लोग आए थे। उन्होंने वसीम के बारे में पूछा। इसपर हमने बताया कि, वो घर में ऊपर सो रहा है। इसके बाद वो लोग ऊपर चढ़े उसे सोते से जगाकर अपने साथ ले गए। रशीदा बी ने बताया कि, हमने उसे अपने साथ ले जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि, चोरी के केस में पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। 10 मिनट बाद ऐशबाग थाने से इसे वापस ले जाना। लेकिन, जब थाने जाकर पता किया तो वहां किसी को वसीम के बारे में कुछ पता नहीं था। फिलहाल, उन्हें ये नहीं पता कि, तड़के आई टीम वसीम को कहां ले गई है।

Updated on:
09 May 2023 04:17 pm
Published on:
09 May 2023 03:29 pm