भोपाल

ब्राजील पर हर बार भारी पड़ा नार्वे, 28 साल पहले भी तोड़ा वर्ल्ड कप का सपना

FIFA World Cup-ब्राजील के दूसरी बार आड़े आया, नार्वे ने 1998 में भी ब्राजील को बाहर किया था, वर्ल्ड कप का सपना तोड़ा
2 min read
Jul 06, 2026
Norway shattered Brazil World Cup dream 28 years ago too
Norway नार्वे ने तोड़ा ब्राजील का वर्ल्ड कप का सपना- Image Social media

Brazil: फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील की चुनौती समाप्त हो गई। नॉर्वे ने उलटफेर करते हुए उसे 1-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। नार्वे के लिए अर्लिंग हालैंड ने दो गोल दागे। ब्राजील का एकमात्र गोल नेमार जूनियर ने पेनल्टी पर किया। खास बात यह है कि इंटरनेशनल फुटबॉल में ब्राजील आज तक नॉर्वे को हरा नहीं सका है। FIFA वर्ल्ड कप में भी यही स्थिति रही। नार्वे ने दूसरी बार ब्राजील का वर्ल्ड कप का सपना तोड़ा। 28 साल पहले भी उसने ब्राजील को बाहर किया था।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के 'राउंड ऑफ 16' में ब्राजील और नॉर्वे का मैच शुरु से अंत तक रोमांचक बना रहा। दोनों टीमों के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 1:30 बजे से मुकाबला शुरु हुआ। स्टेडियम, दर्शकों से खचाखच भरा था और लोग सांस थामे मैच देखते रहे।

नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड पर सभी की नजर

नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड पर सभी की नजर थी। वे जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं और टूर्नामेंट में 5 गोल दाग चुके थे। ब्राजील के खिलाफ भी हालैंड पूरी तय में दिखे। उन्होंने एक के बाद एक, शानदार 2 गोल दागे और इसी के साथ ब्राजील की हार की इबारत लिख दी। अर्लिंग हालैंड के अब फीफा विश्व कप 2026 में 7 गोल हो गए हैं। एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी के साथ वे भी गोल्डन बूट की दौड़ में हैं।

अर्लिंग हालैंड ने 79वें और 90वें मिनट में गोल दागे। ब्राजील के लिए नेमार जूनियर ने इंजरी टाइम (90+10') में पेनल्टी पर गोल किया। मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में हालैंड ने शानदार हेडर के जरिए नॉर्वे को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरा गोल कर स्कोर 0-2 कर दिया। अंत में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 1-2 से हराकर नार्वे ने पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

इंटरनेशनल फुटबॉल में नार्वे का शानदार रिकार्ड

ब्राजील और नॉर्वे की FIFA वर्ल्ड कप में यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 1998 में भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। 28 साल पहले हुए इस मुकाबले में भी नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराया था।

FIFA वर्ल्ड कप में ही नहीं, इंटरनेशनल फुटबॉल में भी नार्वे का ब्राजील के खिलाफ शानदार रिकार्ड है। वह आज तक एक भी बार नहीं हारी है। ब्राजील और नॉर्वे के बीच अब तक हुए 4 इंटरनेशनल मुकाबले में नॉर्वे ने 2 बार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

Updated on:
06 Jul 2026 07:10 am
Published on:
06 Jul 2026 07:10 am