भोपाल

MP Weather: नवंबर में दस्तक देगी कड़ाके की ठंड, आखिरी सप्ताह में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Weather Update: मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत होते ही मौसम ने अपना रुख बदल दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड के लिए तैयार हो जाए....
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 11:46 AM IST
मौसम अपडेट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
मौसम अपडेट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

MP Weather update: पूरे मध्यप्रदेश में अक्टूबर का महीना जाते ही ठंड का दौर शुरु हो चुका है। बीते दो दिनों से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। भोपाल शहर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हांलाकि मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और चक्रवाती तूफान के कारण दो दिन बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और बादलों की स्थिति बन सकती है, इससे तापमान में और उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

हवाओं में घुलेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो नवंबर में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की उम्मीद है। इस महीने लोगों को गुलाबी सर्दी का मजा मिल सकता है, लेकिन हल्के बादलों के साथ-साथ मौसम में भी उतार चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। पहले सप्ताह में फिर बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दूसरे सप्ताह से सर्दी की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ सकती है, वहीं आखिरी सप्ताह में कोहरा, कुहासा के साथ-साथ सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर में आमतौर पर रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आती है।

पिछले दस सालों की बात करे तो तीन बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। पिछले साल 17 नवंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंचा था, जो कि एक रिकार्ड है। नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रहता है। इस बार भी महीने के अंतिम दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

जानिए नवंबर कैसा रहेगा मौसम का हाल

पहला हफ्ताः पहले सप्ताह में शुरुआत के दो दिन ठंडक रह सकती है, वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे सिस्टम से हल्के बादल आ सकते हैं, इसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं, दिन के तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

दूसरा हफ्ताः इस सप्ताह मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। रात में भी सर्दी में इजाफा होगा।

तीसरा हफ्ताः आर्द्रता में कुछ कमी होने होने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकते हैं। ठंडक बढ़ेगी, हल्के बादलों की आवाजाही भी बन सकती है।

चौथा हफ्ताः आखिरी सप्ताह में अच्छी सर्दी दिखाई दे सकती है। तापमान सामान्य से कम रहेंगे, दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। एक दो दिन कोहरे की स्थिति भी बन सकती है।

पिछले दस सालों में निम्न न्यूनतम तापमान

17 नवंबर 2025- 5.2
29 नवंबर 2024- 8.2
14 नवंबर 2023- 12.8
20 नवंबर 2022- 10.2
12 नवंबर 2021-11.2
22 नवंबर 2020-10.5
19 नवंबर 2019-13.8
9 नवंबर 2018-11.4
25 नवंबर 2017-9.6
28 नवंबर 2016-11.3
25 नवंबर 2017-9.6
28 नवंबर 2016- 11.3

Updated on:
2 Nov 2026, 11:46 AM IST
Published on: