भोपाल

October Holidays : अक्टूबर में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक, नोट कर लें छुट्टी की तारीखें

October Holidays : अक्टूबर महीना मध्य प्रदेश समेत देशवासियों के लिए छुट्टियों भरा बीतने वाला है। इस महीने में आ रहे त्योहारों, विशेष दिनों और रविवार के अवकाश को जोड़ा जाए तो अक्टूबर में 11 दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। यहां देखें चुट्टी की तारीखें।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 11:41 AM IST
October Holidays

October Holidays list : सितंबर का महीना लगभग खत्म हो चुका है। इस महीने में त्योहारी सीजन के साथ-साथ कई छुट्टियां डिकलेयर की गईं। हालांकि, अब आ रहा अगला अक्टूबर का महीना भी मध्य प्रदेश समेत देशवासियों के लिए छुट्टियों भरा ही बीतने वाला है। इस महीने में आ रहे त्योहारों, विशेष दिनों और रविवार के अवकाश को जोड़ा जाए तो अक्टूबर के 11 दिन छुट्टियां रहने वाली हैं। इस हिसाब से महज 20 दिन ही सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक खुलेंगे।

अक्टूबर के महीने पर गौर करें तो मुख्य रूप से इसमें पड़ने वाले विसेष दिवसों में महात्मा गांधी की जयंती, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ से लेकर दिवाली जैसे विशे, त्योहार दिवस रहेंगे, जिसके चलते सिर्फ एमपी ही नहीं, बल्कि देशभर में सरकारी छिट्टियां रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह कौन कौन सी छुट्टियां पड़ेंगी।

अक्टूबर की छुट्टियां

2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के चलते पब्लिक हॉलीडे रहेगा।
3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि की शुरुआत होगी, साथ ही महाराजा अग्रसेन जयंती भी रहेगी। ऐसे में एमपी समेत देशभर के स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
10 अक्टूबर 2024 को महा सप्तमी है। ऐसे में देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहती है।
11 अक्टूबर 2024 को महानवमी के चलते मध्य प्रदेश के साथ-साथ देशभर में छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर 2024 दशहरा है। विजयदशमी के कारण सभी सरकारी दफ्तरों, बैंकों, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी।
13 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
17 अक्टूबर 2024 को महर्षि वाल्मीकि, कांटी बिहू के चलते देश के कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
20 अक्टूबर 2024 रविवार है।
26 अक्टूबर 2024 चौथा शनिवार के कारण। बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 अक्टूबर 2024 को रविवार है।
29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे रहेगा।
30 अक्टूबर 2024 को दिवाली के चलते ऑप्शनल हॉलिडे रहेगा।
31 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी और दिवाली पर छुट्टी रहेगी।

Updated on:
26 Sep 2024, 11:41 AM IST
Published on: