25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Update : जबलपुर समेत राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Alert : मौसम विभाग ने आज जबलपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2024, 3:10 PM IST

IMD Alert

IMD Update : मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। तेज बारिश से एक बार फिर प्रदेश तरबतर होगा। मौसम विभाग ने आज जबलपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। आइए जानें गुरुवार मध्य प्रदेश के जबलपुर के अलावा किन-किन इलाकों के मौसम का क्या हाल रहेगा।

प्रदेश में करीब 10 दिन से थमा बारिश का दौर बुधवार को एक बार फिर से शुरू हो गया है। भोपाल सहित इंदौर, खंडवा, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़, गुना, बालाघाट, सीहोर और नर्मदापुरम सहित 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- ये क्या! यहां तो पुलिसकर्मी से ही हो गई लूट, सामने आया वारदाता का हैरान करने वाला CCTV

इन जिलों बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बोछार पड़ने की संभावना

इसके अलावा सूबे के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- यहां शराब पीने, बनाने और बेचने तक पर लगा बैन, पकड़े गए तो चुकाना होगा 10 हजार जुर्माना

अधिकतम तापमान

एमपी में लगातार तीसरे दिन छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 33.5, गुना में 35.5, ग्वालियर में 35.7, इंदौर में 32, रतलाम में 35.2, उज्जैन में 34.7, जबलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।