भोपाल

Property Expo : कम कीमत में मकान, दुकान और प्लॉट खरीदने का मौका

Property Expo : हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘पत्रिका’ प्रॉपर्टी एक्सपो लगाने जा रहा है। यह चार दिवसीय एक्सपो 17 अप्रेल से शहर के बीचोबीच बिट्ठन मार्केट में लगेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 6:57 AM IST
Property Expo

Property Expo : हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘पत्रिका’ प्रॉपर्टी एक्सपो लगाने जा रहा है। यह चार दिवसीय एक्सपो 17 अप्रेल से शहर के बीचोबीच बिट्ठन मार्केट में लगेगा। जिसमें शहर के दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित डेवलपर्स अपने प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। यह प्रॉपर्टी मार्केट की अब तक की सबसे बड़ी सेल होगी।

सभी तरह की प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी सेल में प्लॉट, ऑफिस, घर, फ्लैट अपार्टमेंट, रो-हाउस एवं बंग्लोज सहित घरेलू एवं कमर्शियल प्रॉपर्टी बेहतर ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगी। डेवलपर्स का कहना है कि प्रॉपर्टी सेल के दौरान प्रॉपर्टी की कीमतें तो कम रहेंगी ही साथ ही बड़े ऑफर्स भी दिए जाएंगे। ताकि शहरवासियों को ’स्वयं का घर उपलब्ध हो सके।

वास्तुविद भी मौजूद रहेंगे

पत्रिका के प्रॉपर्टी फेयर में हमेशा बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर लोकेशन की प्रॉपर्टी न केवल पसंद करते हैं, बल्कि बुकिंग के बाद अपने आशियाना के सपने को पूरा करते हैं। बिट्ठन मार्केट में लगने वाले एक्सपो में बिल्डरों के अलावा वित्तीय संस्थान यानी सरकारी बैंकों के स्टॉल भी रहेंगे। इसके अलावा वास्तु, ज्योतिषाचार्य भी अपनी सेवाएं देंगे।

हर घंटे लकी ड्रॉ

प्रॉपर्टी एक्सपो में हर घंटे लकी ड्रॉ, हर बुकिंग पर इनाम भी विजिटर्स को दिया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए मेला स्थल को पूरी तरह से एसी डोम से कवर्ड किया जाएगा ताकि यहां पहुंचने वाले विजिटर्स को किसी तरह की परेशानी न हो। डेवलपर्स की तरफ से भी प्रत्येक स्टॉल पर डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। प्रॉपर्टी एक्सपो के मेन स्पांसर सेज ग्रुप और पॉवर्ड वाय मधुवन-आशिमा ग्रुप है।

Updated on:
15 Apr 2025, 6:57 AM IST
Published on: