
Tatkal Ticket Booking: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि असली यात्रियों को राहत देना और एजेंटों की ओर से होने वाली धांधलियां रोकने के उद्देश्य से ये नियम लाया गया है। हालांकि अब रेलवे ने इन दावो की सच्चाई सामने लाई है।
एक्स पर पोस्ट शेयर कर रेलवे ने लिखा कि, 'सोशल मीडिया चैनलों पर कुछ पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के लिए अलग-अलग समय का उल्लेख किया गया है। एसी या नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में फिलहाल कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। एजेंटों के लिए अनुमत बुकिंग समय भी अपरिवर्तित रहेगा।'
तत्काल टिकट बुकिंग के नियम को लेकर किए गए दावे में ये बताया गया कि सुबह 10 से 12 बजे तक एजेंटों को टिकट बुक(Tatkal Ticket Booking) करने की मनाही होगी। अब एसी क्लास जैसे 1, 2 ए, 3 और चेयर कार के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से, जबकि नॉन- एसी क्लास जैसे स्लीपर और सेकंड सिटिंग के लिए दोपहर 12 बजे समय तय किया गया है। हालांकि ये दावे फर्जी हैं।
Updated on:
15 Apr 2025, 8:30 AM IST
Published on:
13 Apr 2025, 6:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.