भोपाल

स्कूलों की छुट्टी, फिर लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस, जारी किया आदेश

नए साल के पहले दिन जहां देश दुनिया में जश्न मना वहीं एमपी में कई दिक्कतें सामने आईं। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण ने पैर पसारे वहीं बस, ट्रक और टेंकर ड्राइवर्स ने हड़ताल कर दी। सोमवार को ड्राइवर्स की हड़ताल के कारण लोग परेशान होते रहे। बस चालकों की हड़ताल का असर अब प्रदेश के स्कूलों पर भी पड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 8:31 PM IST
school_closed.png
बस चालकों की हड़ताल का असर अब प्रदेश के स्कूलों पर भी पड़ा

नए साल के पहले दिन जहां देश दुनिया में जश्न मना वहीं एमपी में कई दिक्कतें सामने आईं। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण ने पैर पसारे वहीं बस, ट्रक और टेंकर ड्राइवर्स ने हड़ताल कर दी। सोमवार को ड्राइवर्स की हड़ताल के कारण लोग परेशान होते रहे। बस चालकों की हड़ताल का असर अब प्रदेश के स्कूलों पर भी पड़ा है।

एमपी की राजधानी भोपाल में तो ड्राइवर्स की हड़ताल के कारण कई स्कूल ही बंद करने पड़े हैं। राजधानी के अनेेक स्कूलों में अगले कुछ दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस लगाई जाएंगी। इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

एमपी में हिट एंड रन कानून के विरोध में बस चालकों की हड़ताल चल रही है। इसकी वजह से स्कूल बसों के पहिए भी थम गए हैं जिसका असर उपस्थिति पर पड़ रहा है। स्कूल के शिक्षकों को इससे दिक्कत आ रही है। स्कूलों संचालक और प्राचार्य अभिभावकों को बच्चों को स्कूल लाने और लेकर जाने की बात कह रहे हैं जिससे बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हो रहे हैं।

ऐसे में भोपाल के अनेक प्रमुख स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। स्कूलों में 2 से 3 दिन की छुट्‌टी दी गई है। कुछ स्कूल केवल एक दिन बंद रहेंगे। स्कूलों में भले ही कक्षाएं नहीं लगेंगी लेकिन अध्ययन कराया जाएगा।इसके लिए स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास लगाने को कहा है। स्कूल मैनेजमेंट ने इस संबंध में पैरेंट्स को मैसेज भेज दिया है।

Published on: