भोपाल

राजधानी में वोटर कार्ड बनवाने बैठक आयोजित.. देखें पूरा मामला!

गुड शेफर्ड कॉलोनी में वार्ड-82 के बूथ-263 की बैठक आयोजित
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 7:27 PM IST
meeting

भोपाल/कोलार। गुड शेफर्ड कॉलोनी में वार्ड-82 के बूथ-263 की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक सुभाष सिंघई ने की। बैठक में बूथ के मतदाता सूची का सत्यापन, नवीन मतदाताओं के फार्म भरवाने और पुराने मतदाताओं को वोटरकार्ड उपलब्ध करवाने, भाजपा सदस्यता अभियान के आलावा रहवासियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बूथ प्रभारी संजीव मिश्रा, बूथ अध्यक्ष चाल्र्स डेनियल, भाजपा कार्यकर्ता सुनील सचदेव , विश्वनाथ वर्मा अन्य मौजूद थे।

ध्वज यात्रा से होगा महायज्ञ का आगाज
सतलापुर स्थित खेड़ापति मंदिर प्रांगण में आयोजित नवकुण्डीय श्रीश्री 1008 शतचण्डी महायज्ञ का आगाज रविवार को ध्वज यात्रा के साथ होगा। महायज्ञ 16 से 24 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। ध्वज शाम चार बजे से शुरू होगी।

लोक अदालत का आयोजन आज
गौहरगंज तहसील मुख्यालय पर रविवार अप्रैल को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 1000 लंबित मामले रखे जाएंगे। जिनका आपसी राजीनामे के आधार पर निराकरण किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

दुसाध राहुवंशी समाज ने मांगा आरक्षण, बैठक आज
दुसाध (पासवान) राहुवंशी समाज भोपाल की बैठक रविवार सुबह 10.30 बजे से छठ घाट वृंदावन पार्क, डी सेक्टर बरखेड़ा में रखी गई है। समाज के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण प्राप्त करना है। बिहार और यूपी में 50 साल से समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन मप्र में अपने अधिकारों से वंचित रहा है। इस मौके पर समाज अध्यक्ष बहादुर प्रसाद, विनोद कश्यप उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र प्रसाद महासचिव आरआई पासवान, राम प्रवेश उपस्थित रहें।

बच्चे चित्र बनाकर बताएंगे परेशानियां
वार्ड-27 में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले हाट बाजार से लोगों को होने वाली समस्यों पर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चे चित्रों के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम को हाट बाजार से होनी वाली समस्याओं को अवगत करवाऐंगे।

Published on: