3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी ओडिशी रामायण

भोपाल। शहीद भवन में कोरियोग्राफर प्रभात गांगुली की स्मृति में सांस्कृतिक महोत्सव में शनिवार को ओडिशी नृत्य संध्या का आयोजन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ajay Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 7:18 PM IST

dance

कार्यक्रम की शुरुआत शिवम धीमाही.... से की गई, जिसमें शिव स्तुति पर मनभावन डांस पेश किया गया।

dance01

हरि स्मरण.... पर विष्णु अवतार और विष्णु पूजा को ओडिशी नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। हरि स्मरण में द्रौपदी चीर हरण, नरसिम्ह अवतार के साथ ही विष्णु अवतार जैसे प्रसंगों को संक्षिप्त में दर्शाया गया।

dance02

येलो और रेड कलर की ड्रेस में तैयार इस समूह की अंतिम प्रस्तुति रामायण पर रही। जिसमें सीता स्वयंवर से लेकर जटायु मोक्ष की मार्मिकता को ओडिशी नृत्य की भाव भंगिमाओं से दर्शाया गया।

dance03

कन्नड़ भाषा में हुई इन सभी प्रस्तुितयों में नृत्यांगनाओं की कलाकौशल अद्भुत रही, जिसकी सराहना दर्शकों ने तालियों की गडगड़ाहट से की।

dance04

इस प्रस्तुति का कोरियोग्राफर और डायरेक्शन मधुलिता महापात्रा ने किया। जबकि इसमें सहाना, परिधि जोशी, बनाश्री महापात्रा, स्वाति प्रसाद ने खूबसूरत डांस परफर्मेंस दी।