भोपाल

भोपाल में 4 अवैध कॉलोनियां ढहाईं, जेसीबी चलते ही मची खलबली

Huzur- अवकाश के दिन ईंटखेड़ी में सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
jcb bhopal- demo pic

Huzur- एमपी की राजधानी भोपाल में शनिवार को अवैध कॉलोनियों को सख्ती से ढहा दिया गया। राजधानी में 4 अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चली। प्रशासन की सख्ती से खलबली मच गई। हुजूर तहसील में ईंटखेड़ी में पनप रही कॉलोनियों के अवैध निर्माण, गेट-शेड तोड़ दिए गए और जेसीबी से सड़कें भी उखाड़ दीं। अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया।

शनिवार को शहर में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। करीब 8 करोड़ रुपए की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया गया। अवकाश के दिन ईंटखेड़ी में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में टी शर्ट- जींस का ऐसा ऑफर कि खरीदने टूट पड़े लोग, बंद करना पड़ा शोरूम

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया और तहसीलदार आलोक पारे के नेतृत्व में सरकारी अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और कर्रवाई शुरु कर दी। जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। कॉलोनी में बनी अवैध बाउंड्रीवॉल भी ढहा दी।

परवारखेड़ा में सरकारी जमीन पर पशुओं के लिए बने टीन शेड भी हटाए

एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों शिकायत की पहले जांच की गई। इसके बाद कार्रवाई की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ईंटखेड़ी में रुखसाना पति मोहसिन, विनोद साहू, रिजवान और हीरालाल की अवैध कॉलोनियां के निर्माण ढहाए गए हैं। परवारखेड़ा में सरकारी जमीन पर पशुओं के लिए बने टीन शेड भी हटाए गए।

Published on:
24 Jan 2026 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर