भोपाल

इज्तिमा में जर्मनी, यूके व अरब सहित 20 देशों के लोग, हिंदू और मुसलमान दोनों कर रहे सेवा

Bhopal Ijtema 2024 : तब्लीगी इज्तिमा में शिरकत के लिए गुरुवार को जर्मनी, यूके व अरब सहित 20 देशों के लोगों ने आमद दर्ज करा दी है।

2 min read
Nov 29, 2024

Bhopal Ijtema 2024 : इज्तिमा स्थल पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रही। देर रात तक करीब एक लाख लोगों ने आमद दी। डीआईजी बंगला, करोद से लेकर मृदा संस्थान तक रूट खचाच भरा रहा। यहां कुछ स्थानों पर बैरीकेटिंग है। आवाजाही संभालने ट्रैफिक पुलिस के साथ पूरे रास्ते वॉलेन्टियर्स तैनात किए गए हैं। रास्तों को दो हिस्सों में बांट कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। रुकावट न होने से जाम के हालात नहीं बने।

20 देशों के लोग

तब्लीगी इज्तिमा(Bhopal Ijtema 2024) में शिरकत के लिए गुरुवार को म्यांमार, मोरक्को, किर्गिस्तान, सउदी अरब, बांग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज़्बेकिस्तान, सूडान, मिस्र, फ्रांस, ट्यूनीशिया, केन्या, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड, यूएसए, सेनेगल, यूके और इराक के लोगों ने आमद दर्ज करा दी है। हालांकि इनकी संख्या कम है। इन्हें ठहरने के लिए इज्तिमागाह में अलग टेंट हैं। कम्युनिकेशन के लिए ट्रांसलेटर की भी व्यवस्था है। अभी और लोगों के आने की संभावना है।

पहले स्वागत; फिर एंट्री, बाद में रवानगी

ट्रेन, बस से यहां आने वालों की संखया सबसे ज्यादा है। हवाई जहाज से भी लोग पहुंचे। इनके स्वागत के लिए इस्तकबालिया टेंट लगे हैं। स्वागत के बाद पहले एंट्री हो रही है उसके बाद वाहन व्यवस्था कर उन्हें ईटखेड़ी रवाना किया जा रहा है। नि: शुल्क इज्त्मिागाह पहुंचाने के लिए कई लोगों ने यहां वाहन की सेवा दी है। सेवा देने वालों में हिंदू और मुसलमान दोनों ही शामिल है। ये 2 दिसबर की शाम तक रहेंगे। यात्री वाहन और ट्रांसपोर्ट व्हीकल भी इसमें शामिल हैं।

35 हजार कार्यकर्ता

इज्तिमा(Bhopal Ijtema 2024) के इंतजाम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 35 हजार लोग हैं। हर हिस्से के अलग जिम्मेदार हैं। ये स्वागत, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक, पार्किंग, खाने पीने की व्यवस्था, मेडिकल के रूप बंटे हैं।


Published on:
29 Nov 2024 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर