भोपाल

पेट्रोल पर 87 डीजल 91 पैसे बढ़ोतरी, पर एमपी में 1 रुपए तक बढ़े दाम, जानें आपके शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Hike : देश में 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा हुआ है। पर एमपी के अलग अलग शहरों में 1 रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
2 min read
Petrol Diesel Price Hike
Petrol Pump in Jaipur - File PIC

Petrol Diesel Price : ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते बंद किए गए होर्मूज स्ट्रेट के कारण देशभर में मंडरा रहे महंगाई संकट के बीच अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से महज नौ दिन में तीसरी बार यानी शनिवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका और अधिक असर मध्य प्रदेश वासियों पर भी पड़ेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में पिछली बार की तरह इस बार भी 87 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन एमपी में ये 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

नई दरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमतें 111.71 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि, डीजल के नए रेट 96.85 रुपए हो गए हैं। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 111.85 रुपए हो गई है तो डीजल की 96.92 रुपए पर लीटर, जबलपुर में पेट्रोल के दाम 112.18 रुपए प्रति लीटर हुए तो डीजल के 97.32 रुपए, ग्वालियर में पेट्रोल के दाम 111.63 रुपए हो गए हैं तो वहीं डीजल के 96.80 रुपए और उज्जैन में अब 112.10 रुपए प्रति लीटर मिलेगा जबकि डीजल 97.21 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

अब तक तीन बार बढ़ चुके दाम

इस महीने के महज 9 दिन में मध्य प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तीन बार बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल डीजल के दामों में 3.14 रूपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल और 3.11 रूपए प्रतिलीटर की दर से डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई थी और आज तीसरी बार 23 मई को केंद्रीय स्तर पर 87 पैसे पेट्रोल पर 91 पैसे डीजल पर प्रति लीटर की दर से बढ़ाए गए हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में दाम बढ़ने का दर वहां ऊंधन पहुंचने में ट्रांसपोर्टेशन शुल्क क चलते अलग होने के कारण एमपी में इन दामों में एक रूपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह तीन बार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव है मुख्य वजह

मध्य प्रदेश के ईंधन डीलरों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके चलते घरेलू तेल कंपनियों की लागत बढ़ गई है, जिसकी भरपाई के लिए ये कदम उठाना पड़ा है। गौरतलब है कि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क भिन्न होने के कारण हर शहर में ईंधन की कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

Updated on:
23 May 2026 09:45 am
Published on:
23 May 2026 09:45 am