
थोक व्यापार में आई तेजी (Photo Source- Patrika)
Wholesale Trade : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉफी की एक झलक दिखाते ही बाजार चॉकलेटी हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के वीडियो के बाद टॉफी की मांग बढ़ गई है। थोक से लेकर फुटकर बाजार तक व्यापारियों ने टॉफी पर फोकस कर लिया है। थोक व्यापारियों ने स्टॉक करना शुरू कर दिया। फुटकर दुकानों को आपूर्ति भी बढ़ा दी गई है।
मोदी के हाथों में टॉफी आने के बाद यह चाकलेट अब बच्चों की नहीं रही है। युवाओं और बुजुर्गो की जेब में भी अब एक दो टॉफी मिल रही हैं। बात करें मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की तो यहां मोदी की टॉफी की हर महीने 40 से 50 पेटी की खपत थी, लेकिन 48 घंटे में इसका टॉफी के बाजार को पंख लग गए हैं। टॉफी के बड़े जार के साथ 50 टॉफी की पैकेट की मांग तेज हो गई है। डिस्ट्रीब्यूटरों के पास टॉफी के छोटे पैकेट की आपूर्ति कम हो रही थी। फुटकर दुकानदारों की डिमांड पर लगातार आपूर्ति की जा रही है।
मीम से लेकर रील तक छाई टॉफी ने बाजार का रुख बदलने के साथ राजनैतिक गलियारों में भी जगह बना ली है। भाजपा के नेताओं के जेब में टॉफी आम हो गई है। चाकेलट की चर्चा भी होने लगी है। स्वागत सत्कार में झालमुरी की तरह अब टॉफी चर्चा का विषय बन गई है।
मेलोडी पान के शौकीनों को भी टॉफी का टेस्ट मिलने लगा है। पान दुकानों पर मीठा बीड़ा में चाकलेट कस कर डाली जा रही है। इसके अलावा पान दुकानों पर टॉफी के जार पहुंच गए हैं। खुल्ले पैसे की जगह अब एक टॉफी भी ग्राहक को दी जा रही है।
जिला व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र चौकसे का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टॉफी को दिखाते ही ब्रांड की मांग बढ़ गई है। फुटकर व्यापारियों से लेकर थोक बाजार में इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्यापार में भी इजाफा हो रहा है। इसका करोबार तेजी से बढ़ेगा।
-मांग बढ़ने पर जिलेभर के व्यापारियों ने स्टॉक करना शुरु की चॉकलेट।
-जिले से भी तेजी से की जा रही मांग की आपूर्ति।
-जिलेभर में हर महीने चाकलेट का 25 लाख का कारोबार होता है।
-तो यहां मोदी की टॉफी की हर महीने 40 से 50 पेटी की खपत थी, लेकिन 48 घंटे में इसका टॉफी के बाजार को पंख लग गए हैं। टॉफी के बड़े जार के साथ 50 टॉफी की पैकेट की मांग तेज हो गई है।
Published on:
23 May 2026 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
