भोपाल

बड़ी खबर: PNB घोटाले के बाद अब SBI की देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, मचा हडकंप!

देश में 11,300 करोड़ का बैंक घोटाले में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के...।
3 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 11:37 AM IST
PNB, PNB Scam, SBI, State Bank of India

भोपाल। देश में 11,300 करोड़ का बैंक घोटाले में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बैंकों में बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए गए हैं। यह तबादले बैंकिंग इतिहास में अब तक किए गए तबादलों में सबसे बड़े माने जा रहे है। इन तबादलों से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

मध्यप्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कई सालों से जमे अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। बैंक ने यह निर्णय केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर लिया है। एसबीआई ने ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब देश में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुआ है। यह घोटाला अधिकारियों और कर्मचारियों की साठगांठ के कारण ही हो पाया है। इसलिए स्टेट बैंक कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। एसबीआई के बाद अब मध्यप्रदेश में कार्यरत अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी तबादले की तलवार लटक गई है।

पांच साल का नियम, पहले ही कर दिए तबादले
स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों को तीन या पांच साल तक तबादला नहीं किया जाता है। लेकिन, देशभर में मचे हड़कंप के बाद बैंक ने पांच साल पूरे करने से पहले ही अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।


यह थे निर्देश
-केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि लिपिकीय वर्ग के स्टाफ का 5 साल के बाद अन्य ब्रांच में तबादला किया जाए, लेकिन इसबीआई ने पांच साल पूरे करने से पहले ही हड़बड़ाहट में सैकड़ों कर्मचारियों के तबादले कर दिए।

तबादले से नाराज हुए कई कर्मचारी
अचानक हुए थोकबंद तबादले से सैकड़ों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वे काफी नाराज हो गए हैं। उनका मानना है कि बच्चों की परीक्षा चल रही है, स्कूलों की छुट्टी नहीं हुई है, ऐसी स्थिति में तबादला करना गलत है। एसबीआई की महाराणा प्रताप नगर स्थित बैंक के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन तबादलों के पीछे आंतरिक राजनीति भी नजर आ रही है। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक के उच्च अधिकारी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं।

संवेदनशील जगहों पर भी पोस्टिंग
SBI के सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) के मुताबिक स्टाफ के पांच साल होे पर तबादले की प्रक्रिया पहले से चल रही है, इसलिए बैंक को ज्यादा लोगों क तबादलने करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। बताया गया है कि एसबीआई ने ऐसे लोगों का तबादला किया है जो संवेदनशील स्थानों पर पोस्टेड थे। इसके बाद तीन साल पूरे करने वाले अधिकारी और पांच साल पूरे करने वाले स्टाफ को दूसरी ब्रांचों में भेजा जा रहा है। हालांकि कई लोगों ने खुद ही तबादला मांगा था। इसलिए इतने इतने तबादले किए गए हैं। हालांकि तबादलों की कुल संख्या नहीं बताई गई है।


इसलिए हुआ पीएनबी घोटाला
हाल ही में सामने आए पीएनबी घोटाले में एक बात साफ हो गई है कि पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी और सिंगल विंड आपरेटर मनोज खराट सात सालों तक एक ही जगह पर जमे थे। इसके कारण ही यह घोटाला होता रहा। इसके पहले भी बैंकों में कई मामले सामने आते रहे हैं। इसी घटना के बाद सीवीसी को तबादले के निर्देश जारी करने पड़े। अब कोई भी बैंक आफिसर एक जगह पर तीन सालों तक नहीं टिक पाएगा।

Published on: