भोपाल

Bhopal news: ‘मैं पवित्रा, क्राइम ब्रांच से…’ SUV गाड़ी से उतरी मैडम जी निकली लुटेरी, 3 लड़को को बनाया शिकार

Fraud with man: नकली क्राइम ब्रांच अफसर बनकर युवक से डेढ़ तोले की सोने की चेन लूटने के आरोप में पवित्रा लालजी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Aug 05, 2026
Fraud with man: पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार (Photo Source - Patrika)
Fraud with man: पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: एमपी के भोपाल शहर में पुलिस ने पूर्व डीएसपी की बहू बताने वाली पवित्रा लालजी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस पूछताछ करेगी। पवित्रा नकली क्राइम ब्रांच अफसर बनकर युवक को लूट रही थी। कार से असद खान, फरहान खान और अरशद खान के साथ पहुंची पवित्रा ने 2-3 अगस्त की रात दोस्तों के साथ लौट रहे सलैया के अभिषेक राजपूत को रोका। उसे कार में बैठाने का निर्देश दिया। इस दौरान असद ने उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन छीन ली। अभिषेक ने शोर मचाया तो आरोपी मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। मिसरोद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। शहर में एक हफ्ते के भीतर फर्जी पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह की यह दूसरी वारदात है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

टीआइ मिथलेश राय ने बताया घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कार की पहचान कर असद, फरहान, अरशद और पवित्रा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है। कार भी जब्त की है। सोने की चेन बरामद नहीं हुई है। चारों आदतन अपराधी हैं। टीटी नगर, कमला नगर, रातीबड़, अशोका गार्डन, ऐशबाग, एमपी नगर आदि थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

ये है पूरा मामला

पुलिस की जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय अभिषेक राजपूत, निवासी शिवा व्हिस्परिंग वुड्स, सलैया, निजी कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2-3 अगस्त की दरम्यानी रात वह अपने दोस्तों अनुज साद और सिद्धार्थ लवंशी के साथ आर्यन ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था। रास्ते में एक एसयूवी लगातार उनका पीछा करती रही। कॉलोनी की पार्किंग में पहुंचते ही स्कार्पियो से तीन युवक और एक युवती बाहर निकले। युवती ने खुद को क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया।

युवती ने कहा, मैं पवित्रा, क्राइम ब्रांच से…। उसने कहा- तुम सभी ड्रग बेचते हो। अभिषेक पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाते हुए तलाशी और पूछताछ के नाम पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान जब अभिषेक ने विरोध किया तो एक आरोपित ने उसके गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली। शोर सुनकर कालोनी के लोग बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला खुद को पूर्व डीएसपी की बहू भी बता रही थी।

Updated on:
05 Aug 2026 11:58 am
Published on:
05 Aug 2026 11:57 am