भोपाल

ट्विशा शर्मा की सास पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें

Twisha Sharma Death Case- केस में नई धाराएं जोड़ने की तैयारी में लगी पुलिस, पूर्व जज सास के बयान 10 दिन में भी नहीं हो सके, खाद्य विभाग ने उपभोक्ता आयोग से गिरीबाला को जज के पद से हटाने लिखा पत्र
2 min read
May 22, 2026
Supreme Court Major Statement in the Twisha Sharma Case
Supreme Court Major Statement in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Death Case- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी सास की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के आज तक बयान नहीं हो सके हैं। इसके लिए पुलिस दबाव डाल रही है। इधर ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा सास को मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी लगा दी है जिसपर 25 मई को सुनवाई होगी। ट्विशा की मौत के लिए ससुराल वालों पर बढ़ते जा रहे संदेह के बीच सास को उपभोक्ता आयोग से हटाने की कवायद भी शुरु हो गई है। गिरीबाला सिंह को जज के पद से हटाने के लिए खाद्य विभाग ने पत्र लिख दिया है। इधर पुलिस ने भी अब कहा है कि गिरीबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहीं। उनको पुलिस ने अब सख्त नोटिस भेजा है।

पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा 12 मई को उनके घर कोटरी में फंदे पर लटकी मिली थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के हवाले से इसे आत्महत्या का मामला बताया। इधर शरीर पर चोटों पर जवाब मांगते हुए मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मांग की है कि बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हो। बुधवार को कानूनी बाध्यताओं के कारण भोपाल कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस बीच सास पूर्व जज गिरीबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा नशा करती थी। कटारा हिल्स पुलिस की जांच पर सवाल उठे।

पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी यह रही कि 10 दिन में आरोपी पति समर्थ को गिरफ़्तार नहीं कर सकी। उसकी जमानत याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

खाद्य विभाग ने उपभोक्ता आयोग के जज पद से हटाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी

पति समर्थ सिंह के साथ ही अब सास गिरीबाला सिंह की मुश्किलें भी बढ़ रहीं हैं। खाद्य विभाग ने गिरीबाला को उपभोक्ता आयोग के जज पद से हटाने के संबंध में आयोग से रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस ने पूर्व जज गिरीबाला को बयान देने के लिए तीसरा सख्त नोटिस दिया

इधर, देर रात गृह विभाग में अफसर जुटे और इस मामले में गहन चर्चा में जुटे रहे। पुलिस ने कहा है कि गिरीबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहीं। अभी तक उनके बयान भी नहीं लिए जा सके हैं। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व जज गिरीबाला को बयान देने के लिए तीसरा सख्त नोटिस दिया है।

Updated on:
22 May 2026 09:32 am
Published on:
22 May 2026 07:53 am