भोपाल

72 दिन बाद अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश

सभी पुलिसकर्मियों को दौबारा अपने कार्य स्थल पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जोन आईजी सौंपी गई है।

2 min read
72 दिन बाद अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश
72 दिन बाद अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश

भोपाल/ देशभर की तरह मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन का पहला चरण लगते ही राज्य के अलग-अलग जिलों में बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी कर्मचारी फंस गए थे। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने फरमान जारी करते हुए हुए कहा है कि, अब पुलिस कर्मचारी अपने अपने कार्यस्थलों पर लौटकर ड्यूटी कर सकेंगे। लॉकडाउन के कारण बाहरी जिलों या राज्यों में फंसे सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने कार्यस्थल पर आमद दर्ज करानी होगी। इन सभी पुलिसकर्मियों को दौबारा अपने कार्य स्थल पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जोन आईजी सौंपी गई है।


जोन आईजी को दी जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जोन आईजी को पत्र लिखते हुए निर्देश दिए हैं कि, जिन जिन इलाकों में अन्य स्थानों के पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं, उन सभी पुलिस कर्मियों को उनके कार्य स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था करें जो पहले लॉकडाउन के दौरान फंस गए थे। उनके लिए परिवहन की व्यवस्था भी आईजी करेंगे। इसके लिए भी मुख्यालय ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।



जहां फसे थे वहीं ड्यूटी करने के मिले थे आदेश

पहला लॉकडाउन शुरू होते ही प्रदेशभर के कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी अन्य जिलों यां राज्यों में शासकीय या निजी कामों से गए थे। अचानक लॉकडाउन की घोषणा हो गईं, जिसके कारण परिवहन के सारे संसाधन बंद हो गए। पुलिस मुख्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, इन पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है। हालांकि, मौके की गंभीरता को दखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा उस दौरान आदेश जारी किये गए थे कि, जो पुलिसकर्मी जहां फंस गया है वो आस-पास के थानों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर वहीं अपनी ड्यूटी करें। पहले लॉकडाउन से लेकर चौथे लॉकडाउन तक इन सभी पुलिसकर्मियों ने फंसे होने वाले नज़दीकी थाने से ही अपनी ड्यूटी दी। हालांकि, अब सभी पुलिसकर्मी अपने मूल डिपार्टमेंट एक बार फिर ड्यूटी शुरु कर सकेंगे।


सभी आईजी को दी जिम्मेदारी

इन पुलिसकर्मियों को दोबारा इनके कार्य स्थल पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी आईजी को दी गई है। निर्देश में कहा गया है कि, उनके जोन में जितने भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी दीगर जिलों की इकाइयों के काम कर रहे हैं। उनकी परिवहन की व्यवस्था के साथ उनकी एक सूची पुलिस मुख्यालय भेजें ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि सभी पुलिसकर्मी प्रदेशभर में जो कि लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए थे वह अपने मूल कार्यस्थल पर पहुंच गए हैं।

Published on:
03 Jun 2020 01:23 pm