scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8420, अब तक 364 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 8420 and 364 death | Patrika News

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8420, अब तक 364 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: Jun 02, 2020 10:39:01 pm

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर मंगलवार रात तक कोरोना के 137 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 8420 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 364 है।

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8420, अब तक 364 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 364 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8420 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार रात तक 31 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 138 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 60 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 364 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- लगातार फैल तो रहा है लेकिन कम जानलेवा हो रहा है कोरोना, तेजी से घट रही है मृत्यु दर



इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार को शहर में 31 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3570 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1403 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 138 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 2029 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- घरेलू मास्‍क का इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो ज़रूर बरतें ये सावधानियां


भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

मंगलवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1531 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 60 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1042 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 429 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- COVID-19: लगातार बिगड़ रहे हैं हालात, इम्यून सिस्टम मज़बूत करते हैं खास उपाय


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 692 हो चुकी है। जिले में अब तक 58 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 475 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 159 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 93 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 80 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 12 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 139 हो गई है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 80 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 57 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 189 हो गई है। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 93 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 87 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

6-देवास में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 103 हो गई है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 60 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 34 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 13 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 304 हो गई है। इनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 247 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 41 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 57 हो गई है। इनमें से अब तक 28 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 251 हो चुकी है।जबकि, 10 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 180 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 61 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

12-डिंडोरी में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 76 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 8 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में आज कोरोना का 1 और नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 हो गई है। 2 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, दोनो ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक्टिव केस नहीं है।

16-शिवपुरी में आज कोरोना का 1 और मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 1 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 5 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। इनमें से 18 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में आज कोरोना का 1 और मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 18 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 15 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। फिलहाल सातों केस एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 53 हो चुकी है। इनमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 16 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 28 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। इनमें 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 12 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 125 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 108 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 14 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव है।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

35-खंडवा में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 251 हो गई है। इनमें 13 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 210 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 28 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 156 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 106 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

38-नीमच में आज कोरोना के 24 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो गई है। इनमें 4 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 72 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 154 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना के 68 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

41-दमोह में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 12 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो गई है। इनमें से 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है।इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 4 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। फिलहाल, सभी केस एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल केस एक्टिव है।

ट्रेंडिंग वीडियो