
Bhopal Bhaidooj News : भाई-बहन का रिश्ता सबसे सच्चा और बेबाक रिश्ता है, जहां हम अपने सबसे असली रूप में होते हैं। बचपन की शरारतों, झगड़ों और छोटी-छोटी नाराजगी से शुरू होने वाला यह रिश्ता उम्र के साथ और भी गहराई पाता है। यही वजह है कि भाई- बहन की बॉडिंग मजबूत बनी। बचपन में हम भाई-बहन से बात करने से पहले कभी सोचते नहीं थे। लेकिन बड़े होकर कई बार हम फॉर्मल होने लगते है। अरे बिजी होगा", "कॉल करूं या मैसेज?" या "सामने वाला पहले याद करे। राजधानी के योगेश ने बताया इस झिझक को खत्म कर रिश्ते को मजबूत बनाएं। ये रिश्तों की मधुरता है। भाई-बहन के रिश्तों की ऐसी कहानियां हैं जिन्होंने समाज के सामने मिसाल पेश की। इनमें भी ज्यादातर बहनों का त्याग सामने आया। किसी ने नौकरी कर भाई को आर्थिक सहारा दिया तो किसी ने अपनी किडनी देकर भाई की जान बचा ली।
भाई बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज आज मनाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही इसके लिए यूथ में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाई बहन की रिश्तों की बॉडिंग पर भोपाल के युवा बोले- एक और एक ग्यारह। ऐसे अनेक उदाहरण सामने आए जब बहनें अपने भाई के लिए मानो भगवान बन गई। प्राची ने भाई को किडनी देकर उसकी जान बचाई, शैलेंद्र के कॅरियर को बहन ने खासा सपोर्ट दिया।
राजधानी की प्राची ने भाई के लिए अपनी ही जिंदगी दांव पर लगाने की मिसाल पेश की है। वह एक निजी कंपनी में जॉब करती है। भाई अंकुर के लिए के उस वक्त मददगार बनी जब जान खतरे में थी। प्राची ने बताया भाई की तबियत हुईं तो पता लगा किडनी की समस्या है। किडनी ट्रासप्लांट होनी थी। अंकुर की जान बचाने के लिए माता-पिता भी आगे आए। वे दोनों भी अपनी किडनी देना चाहते थे, लेकिन जांच में केवल प्राची की किडनी ही ट्रांसप्लांट योग्य पाई गई। वह खुशी खुशी इसके लिए राजी हो गई। उसने जॉब से ब्रेक लेकर अंकुर को किडनी दी।
भाई का कॅरियर बनाने के लिए बहन ने अपनी पढ़ाई से समझौता किया। शैलेन्द्र ने बताया परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कॅरियर को लेकर सभी परेशान थे। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने की बजाय बहन ने जॉब कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली है। आज जो भी कुछ बन सका वह मेरी बहन की वजह से है।