प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति में शमिल किए जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।
भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा गठित रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में सदस्य बनाया गया है। 21 सदस्यीय समिति के चेयरमैन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक हैं। प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति में शमिल किए जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। उधर प्रज्ञा ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध ली है।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरूवार को राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिनके हाथ खून में लिप्त हों वो क्या देश की रक्षा करेंगी। नरेंद्र मोदी के पास इस तरह के तत्व ज्यादा हैं। देखते हैं वे कितनी रक्षा करती हैं। वहीं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण समिति में प्रज्ञा सिंह को शामिल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन पर कई तरह के गंभीर आरोप हैं।
पहले भी ऐसे सांसद कमेटियों में रहे जिन पर थे आरोप-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सभी सासंद किसी न किसी कमेटी के सदस्य होते ही हैं। यह संवैधानिक व्यवस्था है। पहले भी वे सांसद कमेटियों में सदस्य बने हैं जिन पर कोई आरोप रहा है। राकेश सिंह ने कहा है कि कानून अपना काम कर रहा हैं, संवैधानिक संस्थाएं भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अपना काम करती हैं। उन्होंने कहा, प्रज्ञा ङ्क्षसह लाखों लोगों द्वारा चुनी गई सांसद हैं। यदि उन्हें किसी कमेटी में शामिल किया गया है तो इसमें आश्चर्यजनक कुछ भी नहीं हैं।