भोपाल

कांग्रेस का पन्ना पर फोकस, अपना प्रभाव बढ़ाने 2 बड़े नेताओं ने बनाया प्लान

MP Congress परंपरागत वोटर्स को लुभाने की रणनीति, केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों के लिए मुखर हुई पार्टी
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 10:03 AM IST
ken-betwa link project
कांग्रेस नेताओं का पन्ना पर फोकस- Demo Pic- image patrika

MP Congress मध्यप्रदेश में कांग्रेस इन दिनों पूर्ण रूप से सक्रिय है। केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों के अधिकारों के लिए भी पार्टी मुखर है। यहां के आदिवासियों में अपनी पैठ बरकरार रखने और अपना व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ाने के लिए कांग्रेस के 2 बड़े नेता योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने पन्ना पर फोकस किया है। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शनिवार को क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं। ये दोनों नेता केन ​बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों से बातचीत करेंगे।

वन अधिकार कानून, भू-अर्जन कानून और जल- जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर पन्ना में शनिवार को संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे छत्रसाल पार्क से शुरू होने वाली इस रैली में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। आयोजकों को इसमें हजारों आदिवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।

संविधान-लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की रैली में सिंघार होंगे शामिल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीष खान ने बताया आयोजन की तैयारी पूरी हो गई हैं। बताया कि रैली का उद्देश्य अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना है। इसमें छतरपुर, टीकमगढ़, सतना और भोपाल सहित अन्य जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पवई विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

26 दिनों से अनशन कर रहे अमित भटनागर

रैली छत्रसाल पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां शाम चार बजे ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रैली के दौरान 26 दिनों से अनशन कर रहे अमित भटनागर से अनशन समाप्त करने की अपील भी की जाएगी। कांग्रेस आयोजन को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां कर रही है। कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आज पन्ना में

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी आज पन्ना जा रहे हैं। वे वहां केन ​बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे।

कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया में अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज केन बेतवा में आदिवासी अधिकार की लड़ाई के लिए फिर से पहुँच रहा हूँ।

📍 पन्ना

Updated on:
24 Oct 2026, 10:03 AM IST
Published on: