
Public Holiday 2024: अगर आप सिंतबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे तो तुरंत बना लें क्योंकि इस महीने आपको बहुत सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भोपाल में 4 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। जिसके तहत अनंत चतुर्दशी को स्थानीय अवकाश रहेगा। दशहरे और दीपावली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा। वहीं भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर भी छुट्टी रहेगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी, 11 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन, 1 नवंबर यानी दीपावली के अगले दिन अवकाश घोषित किया है। साथ ही साथ 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी वाले दिन छुट्टी रहेगी।
सितंबर महीने को देखा जाए तो सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार छुटि्टयां मिलेंगी। 14 सितंबर को शनिवार है। 15 सितंबर को रविवार है। वहीं, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है। जबकि 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के कारण स्थानीय अवकाश घोषित हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को लगातार 4 दिन छुट्टियां मिल पाएंगी।