भोपाल

दिल्ली आवास से निकले राहुल गांधी, इंदौर में शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Rahul Gandhi Indore Visit : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का इंदौर में कार्यक्रम, शहर का यातायात प्लान बदला
2 min read
Sep 19, 2026
rahul
Rahul Gandhi (फोटो-एएनआई एक्स)

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आयोजन स्थल रीजनल पार्क के सामने तैयार मैदान का नाम 'भारत जोड़ो मैदान' रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली आवास से इंदौर के लिए निकल चुके हैं। वे यहां करीब 7 घंटे रहेंगे। राहुल गांधी कार्यक्रम में शिक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी, व्यापमं और पटवारी भर्ती घोटाले जैसे गंभीर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर जेन-जी से रू-ब-रू होंगे।

राहुल गांधी के शनिवार को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अंतर्गत शहर में डायवर्सन व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। कई रास्तों पर भारी और व्यवसायिक वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं।

नो व्हीकल जोन

चोइथराम चौराहे से कार्यक्रम स्थल, गड़बड़ी पुलिया से चोइथराम की ओर, राजीव गांधी चौराहा से चोइथराम की ओर, प्रतीक्षा ढाबा चौराहे से राजीव गांधी चौराहा की ओर, भंवरकुआं चौराहा से भोलाराम उस्ताद मार्ग चौराहा होकर राजीव गांधी चौराहे तक।

ये रहेंगे परिवर्तित मार्ग

राऊ की ओर से आने वाले वाहन :राजेंद्र नगर ब्रिज से नर्मदा चौराहा होते हुए गोपुर चौराहे से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

बिजलपुर की ओर से आने वाले वाहन: राजेंद्र नगर थाना चौराहा - राजेंद्र नगर ब्रिज - नर्मदा चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। आवासा चौराहे से स्कीम नं. 103 होकर बाएं मुड़कर चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़कर चाणक्यपुरी चौराहे से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

आइटी पार्क चौराहा की ओर से आने वाले समस्त वाहन: प्रतीक्षा ढाबे से पीपल्याराव गुरुद्वारा होते हुए भोलाराम उस्ताद मार्ग से दीनदयाल उपाध्याय नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक-13 से विष्णुपुरी, आदित्य नगर तथा खातीवाला टैंक से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

पार्किंग स्थल

कार्यक्रम स्थल के पीछे शीतल नगर स्थित खाली मैदान। यहां पर कार और दोपहिया वाहन की पार्किंग रहेगी

राजेंद्र नगर, राऊ, धार की ओर आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग-
बुरहानी सोसायटी की जमीन
बिजलपुर से केसरबाग ब्रिज की ओर पार्किंग व्यवस्था
शुभकारज गार्डन में कार और बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था रहेगी
प्रतीक्षा ढाबे के पीछे कान्हा मैरिज गार्डन में बसों के लिए पार्किंग।

राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से हुए रवाना

इंदौर कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने एक्स हेंडल पर लिखा:

दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी अपने आवास से निकले।

वह इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

Updated on:
19 Sept 2026 12:27 pm
Published on:
19 Sept 2026 12:02 pm