भोपाल

बड़ी खबर: अब बिना परीक्षा ऐसे होगा आपका रेलवे में ​सलेक्शन, बनेंगे स्टेशन मास्टर!

#Railway Jobs: अब बिना परीक्षा के ऐसे होगा आपका रेलवे में सलेक्शन, बनेंगे स्टेशन मास्टर! 10वीं पास के लिए भी हैं जॉब...

3 min read
Jun 17, 2018
बड़ी खबर: अब बिना परीक्षा के ऐसे होगा आपका रेलवे में ​सलेक्शन, बनेंगे स्टेशन मास्टर!

भोपाल। यदि आप भी सरकारी नौकरी के इंतजार में हैं, तो आपके लिए भारतीय रेलवे में कई लेबलों पर नौकरियां निकाली गईं हैं। इसके तहत जहां आप री-एंगेजमेंट के तहत गार्ड,पोर्टर आदि बन सकते हैं। वहीं यदि आप केवल 10वीं पास भी हैं तो भी आप रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।


दरअसल साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (एसईसीआर) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें स्टेशन मास्टर, गार्ड और पोर्टर पद पर उम्मीदवारों का चयन री—एंगेजमेंट के तहत किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्यता रखते हैं, तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जुलाई 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण :
भर्ती में स्टेशन मास्टर के 8 पद, गार्ड के 10 पद, कंट्रोलर का 1 पद और पोर्टर के 5 पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


जॉब लोकेशन : इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में नियुक्त किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।


आयु सीमा : इस भर्ती में 65 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई : भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए www.secr.indianrailways.gov.in पर जाएं और वेबसाइट पर इन पदों के लिए अप्लाई भी कर दें।


—: rpf में SI के 1120 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन...
भारतीय रेलवे ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) एवं रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट से 30 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 1 जून 2018, पूर्वाहन 10 बजे से

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 30 जून 2018, रात 11:59 बजे तक

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की संभावित तिथि- सितंबर एवं अक्टूबर 2018

पदों का विवरण:

कुल पद- 1120

पुरुष- 819

महिला- 301

वेतनमान: 35400 और अन्य अलाउंस।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए एवं उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: 20 से 25 वर्ष के बीच हो।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसें करें आवेदन: योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

—: 8619 कॉन्सटेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन...
इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। RPF और RPSF (रेलवे) कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2018 के लिए 01 जून 2018 से ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल पोर्टल पर आरंभ होंगे।

जो कि 30 जून 2018 तक जारी रहेंगे। RPF कॉन्सटेबल परीक्षा 2018 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 मई 2018 में जारी किया गया।

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में कॉस्टेबल के पदों पर भर्ती के कुल पदों में से करीब आधे पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया और पदों के बारे में आरपीएफ की अधिकृत वेबसाईट पर नोटिफिकेशन पोस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खास तिथियां...
ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि: 01 जून 2018 को सुबह 10 बजे से।
ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि:30 जून 2018 को शाम 23.59 बजे तक।

पदों का विवरण...
- पद का नाम -कॉन्सटेबल
- कुल पदों की संख्या - 8619 पद
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 4403 पद
- महिला उम्मीदवारों के लिए - 4216 पद

आरपीएफ़ के लिए शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो। पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

आयु सीमा: 18-25 साल के बीच।

चयन प्रक्रिया: शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और मौखिक परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

सैलरी: सैलरी के रूप में पे बैंड 5,200 रुपए से 20,200 रुपए और ग्रेड पे 2000 रुपए दिए जाएंगे।

यहां करें अप्लाई:

उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसे भरकर फोटोग्राफ सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्बंधित रेलवे जोन को भेजना होगा या उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस ने बनाई ये नई टीम, अब विवेक तन्खा के हाथ आई पूरी कमान!
Published on:
17 Jun 2018 07:49 pm
Also Read
View All