
कांग्रेस ने बनाई ये नई टीम, अब विवेक तन्खा के हाथ आई पूरी कमान!
भोपाल। जल्द ही होने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में एक नया रणनीतिक दांव खेला है। होने वाले विधान सभा के चुनावों की तैयारी के चलते कमलनाथ ने शनिवार को दो प्रकोष्ठ और दो समितियों का गठन किया। जिससे कांग्रेस की आम लोगों तक पहुंच आसानी से होने के साथ ही तेजी से हो।
इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रचार एवं प्रसार समिति की कमान अब पार्टी के आॅल इंडिया लीगल कमेटी के चेयरमैन और सांसद विवेक तन्खा को सौंप दी है।
अभी ये निभा रहे हैं जिम्मेदारी...
अभी तन्खा प्रदेश कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र, चुनाव अभियान जैसी महत्वपूर्ण समितियों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया का काम भी देख रहे हैं। तन्खा को चुनाव अभियान समिति में जबलपुर संभाग का काम सौंपा गया है।
दरअसल कमलनाथ ने शनिवार को प्रचार प्रसार समिति के अलावा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति का गठन किया है। कांग्रेस की इन समितियों में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इसका कारण इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठन में सक्रियता बढ़ाया जाना बताया जा रहा है।
ये हैं समिति में...
कांग्रेस की प्रचार समिति में प्रचार एवं संचार समिति में विधायक मुकेश नायक, कमलेश्वर पटेल, नीलेश अवस्थी, संजय उइके के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया, प्रियव्रत सिंह और कुणाल चौधरी को स्थान मिला है। इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व में गठित घोषणा पत्र समिति में सात नए सदस्य शामिल किए गए हैं।
उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ...
इस प्रकोष्ठ में पूर्व उद्योग मंत्री नरेन्द्र नाहटा को अध्यक्ष और रमेश चंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ में पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर, बाबू चंद्रमोहन दास, सुभाष सोजतिया और राजेन्द्र कुमार सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
वहीं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में विशेष आमंत्रित सदस्य सज्जन सिंह वर्मा,अजय परमार, फोजिया शेख,कृष्णराव दीक्षित, राजेश सोनकर, विनय सक्सेना शामिल हैं।
इसके अलावा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति में राजेन्द्र कोठारी, अंचल चौधरी, सुरेश आचार्य, आनंद बख्शी, कयीमुद्दीन फैयाज उद्दीन शेख निमाड़, प्रोफेसर एससी तिवारी और जलालुद्दीन शामिल हैं।
ये भी किया...
सांस्कृतिक और सामाजिक समिति के अध्यक्ष मुकेश नायक
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति में विधायक मुकेश नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नगर निगम भोपाल के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर को और नगर निगम इंदौर के पार्षद प्रेम खड़ायता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति में सात नये सदस्य भी बनाए गए हैं जिनमें पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, कदीर सोनी, डॉ.विक्रांत भूरिया,संजय उइके, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुना योगेंद्र लुंबा, सुखदेव पांसे और मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर शामिल हैं।
प्रकोष्ठ एवं समितियों में नियुक्त किए गए सदस्यों में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में अशोक जैन भाभा भोपाल, प्रवीण अग्रवाल, सुनील जैन, विभाष जैन, रवि गुप्ता, रवि भदौरिया, चंद्रशेखर अग्रवाल, नरेश जैन, प्रेम दुबे, मनजीत सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
Published on:
17 Jun 2018 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
