भोपाल

कोरोना कहर के बीच अनिश्चितकाल के लिए निरस्त की गई ट्रेनें, शताब्दी को मिल रहे 5% यात्री

ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट की तुलना कर रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय भेजी गई....
2 min read
• •
Updated: 6 May 2021, 1:22 PM IST
ummm.png
canceled trains

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के कहर के बीच पिछले 10 दिन में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 25 अप्रैल से 4 मई तक प्रदेश में 1,25,681 पॉजिटिव केस मिले, जबकि इस दौरान 1,27,044 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। वहीं कोरोना कहर के बीच हबीबगंज (canceled trains) से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 22 एयर कंडीशन कोच की शताब्दी एक्सप्रेस में अब महज 5 फ़ीसदी ही यात्री सफर कर रहे हैं।

मंत्रालय भेजी गई रिपोर्ट

सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि 25 अप्रेल से लेकर 1 मई तक यात्रियों की संख्या का आकलन करने के बाद औसत रूप से यह आंकड़ा निकाला गया है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश की कमेटी ने इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट की तुलना कर रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय भेज दी है। रेलवे बोर्ड जल्द ही इस ट्रेन को अनिश्चितकाल के लिए निरस्त कर सकता है।

IMAGE CREDIT: Corona stopped many train journeys

कैसिंल की गई ये ट्रेनें

इधर, यात्रियों की कमी के चलते भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 04198 एवं 041972 को 7 मई से 31 मई तक के लिए निरस्त कर दिया गया है । इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या 10 फ़ीसदी से भी कम आंकी जा रही थी। ट्रेन के संचालन का खर्च भी नहीं निकलने की वजह से रेलवे अब गाडिय़ों को निरस्त करने के फैसले ले रहा है। इंदौर से पूरी को जाने वाली गाड़ी संख्या 09372 इंदौर पुरी एक्सप्रेस को 6 मई से आगामी आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

Published on: