
indian railway
भोपाल। संक्रमण तेजी से फैलने के बाद उत्तर प्रदेश के ज्यादातर परिवार अब अपने घरों को लौट रहे हैं। महाराष्ट्र एवं दिल्ली से आने वाली ट्रेनों (indian railway) में अब लगभग भीड़ कम होने लगी है। भोपाल रेल मंडल हबीबगंज से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को यात्रियों की कमी के चलते अस्थाई रूप से बंद कर सकता है।
इधर हैदराबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों में फिलहाल भीड़ देखी जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने हैदराबाद से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हैदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 02575 को 7, 14, 21 एवं 28 मई को 4 ट्रिप में चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी हैदराबाद से इटारसी एवं भोपाल पहुंचेगी। यहां से झांसी होकर गोरखपुर जाएगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल ट्रेन को 9, 16, 23 एवं 30 मई को 4 ट्रिप में चलाया जाएगा । इस गाड़ी में एक वातानुकूलित सेकंड क्लास, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 स्लीपर, दो जनरल एक पार्सल एवं दो एसएलआर सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, काजीपेट, मंचरेल, बल्लारशाह, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ सिटी, बाराबंकी एवं गोंडा जंक्शन पर ठहरेंगी।
Published on:
5 May 2021, 2:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.