भोपाल

अगले 24 घंटे में एमपी के इन जिलों में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update : सूबे के नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों में पड़ी तेज धूप के चलते लोग दिन में बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। जबकि, अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से कई जिलों में बारिश की संभावना है।

2 min read
अगले 24 घंटे में एमपी के इन जिलों में बारिश

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मौजूदा समय की बात करें तो कई जिलों में दोपहर होते-होते सड़कें करीब करीब खाली नजर आने लगती हैं। खासतौर पर सूबे के नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों की, यहां तेज धूप के चलते दिन में बाहर निकलने तक से बच रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यानी 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने के चलते कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की भी उम्मीज है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 17 मार्च से प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। आगामी दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी शामिल हैं. हालांकि आज और कल प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें

मैट्रिमोनियल साइट का नाम ‘शुभ मंगल जोड़ी’, करते हैं ठगी का काम, फ्रॉड का तरीका कर देगा हैरान

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिला। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। जबकि, बड़े शहरों में सबसे गर्म भोपाल रहा। दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। यहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां लू जैसा असर भी महसूस हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

-भोपाल : 36.4 डिग्री
-इंदौर : 35.5 डिग्री
-जबलपुर : 35.7 डिग्री
-ग्वालियर : 32.6 डिग्री
-उज्जैन : 35.5 डिग्री

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

-भोपाल : 18.6 डिग्री
-इंदौर : 19.4 डिग्री
-जबलपुर : 20.6 डिग्री
-ग्वालियर : 20.0 डिग्री
-उज्जैन : 16.0 डिग्री

ये भी पढ़ें

एमपी के इन 7 शहरों का AQI बेहद खराब, आंखों और लंग्स को पहुंच रहा नुकसान

Updated on:
16 Mar 2026 07:19 am
Published on:
16 Mar 2026 07:18 am
Also Read
View All

अगली खबर