भोपाल

बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा युवक उफनती नदी में बहा, 24 घंटे से सर्चिंग जारी

रक्षा बंधन के दिन बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा था युवक उफनती नदी में बहा, 24 घंटे से एसडीआएफ, होमगार्ड और गोताखोरों की टीमों ने नदी के तीन किमी के दायरे में सर्चिंग जारी

2 min read
Aug 17, 2019
बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा युवक उफनती नदी में बहा, 24 घंटे से सर्चिंग जारी

भोपाल. रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ) के दिन उफनती कोलांस नदी में नहाने के लिए कूदने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि युवक अच्छा तैराक है, पर वह तेज बहाव का सामना नहीं कर सका। खजूरी सडक़ थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने बताया कि लखापुर ग्राम निवासी 36 वर्षीय शेरसिंह मेवाड़ा खेती करता है।

गुरुवार शाम वह बड़ी बहन सुनीता से राखी बंधवाने धमनियां गांव गया था। वापसी में करीब सवा पांच बजे उसने नहाने के लिए खजूरी पुलिया के पास कोलांस नदी में छलांग लगा दी। दो बार वह सकुशल वापस आ गया, पर तीसरी बार नदी के तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने शेरसिंह को 20 फीट दूर तक बहते हुए देखा। स्थानीय रहवासियों ने तुरंत ही उसकी तलाश शुरू की पर सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह एसडीआएफ, होमगार्ड और गोताखोरों की टीमों ने नदी के तीन किमी के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक पानी अधिक होने से नदी 70 फीट से अधिक चौड़़ाई में बह रही है।

कलियासोत-भदभदा व केरवा डैम मार्ग पर 10 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

राजधानी के पिकनिक स्पॉट्स पर 15 अगस्त को सैलानियों का हुजूम उमड़ा। कलियासोत, भदभदा, केरवा डैम मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लगा। दोपहर एक बजे से लगा जाम रात करीब 10 बजे बाद खुल सका। कलियासोत पुल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। ट्रैफिक सुचारू बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों की वाहन चालकों से बहस भी हुई।

इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी पल-पल की अपडेट लेते रहे। कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन उनके वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने सडक़ पर कार खड़ी करने के आरोप में आरिफ नगर निवासी 31 वर्षीय अब्दुल अकील पिता अब्दुल सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार जब्त की है।

यहां लगा लंबा जाम

कलियासोत मार्ग: चूनाभट्टी से डैम के पास संचालित निजी स्कूल के एंट्री गेट तक जाम लगा रहा है। 7 किमी तक वाहन फंसे रहे।
भदभदा डैम: साक्षी ढाबा से भदभदा डैम तक पांच किमी लंबे मार्ग पर पांच घंटे ट्रैफिक जाम रहा।
केरवा डैम: डैम के रास्ते में दो किमी तक वाहनों की कतार लगी रहीं। सडक़ किनारे वाहन खड़े रहे।

Published on:
17 Aug 2019 09:17 am
Also Read
View All