भोपाल

दुष्कर्म के आरोपी ओसाफ अली की धुनाई, भोपाल कोर्ट में गुस्साए अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा

Bhopal- दुष्कर्म के आरोपी ओसाफ अली को भोपाल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने पीटा

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
दुष्कर्म के आरोपी ओसाफ अली को भोपाल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा

Bhopal- स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोपी ओसाफ अली खान की खासी धुनाई हो गई। भोपाल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने उसे जमकर पीटा। ओसाफ अली खान पर 11 वीं की स्टूडेंट से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। सोमवार को जब कोहेफिजा पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने लाई तो अधिवक्ताओं ने उसपर थप्पड़ बरसाना शुरु कर दिया। पुलिस ने ओसाफ अली खान को अपने घेरे में रखा था फिर भी भीड़ ने उसपर खूब हाथ बरसाए। उसे बमुश्किल बचाकर ले जाया जा सका। मंगलवार को घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

शाहपुरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11वीं की छात्रा ने ओसाफ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार पीड़िता के साथ खानूगांव के सुनसान इलाके में कार के अंदर रेप किया। इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें

एमपी का यह स्टेशन बनेगा रेलवे का नया सेंटर, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान की ट्रेनों को जोड़ेगा

कोर्ट में पेश करने के दौरान अधिवक्ता आरोपी ओसाफ अली खान पर टूट पड़े

कोर्ट में पेश करने के दौरान अधिवक्ता आरोपी ओसाफ अली खान पर टूट पड़े। उसको पीटने के लिए बेताब अधिवक्ताओं को पुलिस ने हटाने की खूब कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झूमाझटकी भी हुई। लोगों ने बताया कि आरोपी ओसाफ अली खान को देखते ही कोर्ट में उपस्थित अधिवक्ता भड़क उठे। उसपर थप्पड़ बरसाए और पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की भी कोशिश की।

पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आरोपी को भीड़ के गुस्से से बचाया

आरोपी ओसाफ अली खान को अधिवक्ताओं की पिटाई से बचाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे आरोपी को भीड़ के गुस्से से बचाया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

Updated on:
03 Feb 2026 04:10 pm
Published on:
03 Feb 2026 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर