सौतेले पिता की नियत में आई खोट, बेटी के साथ करता रहा गंदा काम
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में महिलओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इन अपराधों का क्रम इतना बढ़ चुका है कि अपनों परभी विश्वास करना मुश्किल हो गया है। इन्हीं अपराधों के चलते कई बार रिश्तें भी शर्मसार होते नजर आते है। ऐसा ही एक मामला खजूरी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसके अंतर्गत 15 साल की एक बच्ची का बालात्कार हुआ है। बालात्कार करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची को सौतेला बाप था। जो बच्ची का लगातार एक महीने से शोषण कर रहा था। जानकारी के बाद खजूरी थाना पुलिस ने आरोपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बलबीर बुंदेला, जो कि उस बच्ची का सौतेला बाप था। वह लगातार एक महीने से बच्ची का शोषण कर रहा था। पहले तो बच्ची चुपचाप डर के मारे, अपने सौतेले बाप की ज्यादती सहती रही। उसके बाद जब वह परेशान हो गई, तो इस बात की जानकारी उसने अपने करीबियों को दी। जिसके बाद बच्चे के करीबियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसके पहले भी हो चुके है कई हादसे
इसके पहले भी रिश्तों को तार तार करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक सौतेला पिता 12 दिन से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी एक मई को भोपाल अपनी मां से मिलने आई थी। बाग सेवनिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
17 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा है। वह अपने पिता के साथ इलाहाबाद में रहती है। उसकी मां छह साल पहले पति को छोड़कर भोपाल आई गई थी। तब से ही वह बागसेवनिया में रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ रह रही है। प्रदीप मजदूरी करता है। जबकि मां घरों में काम करती है।
पीड़िता गत एक मई को अपनी मां से मिलने के लिए इलाहाबाद से आई थी। यहां राजधानी में पिछले 12 दिनों से सौतेला पिता प्रदीप कुमार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शनिवार को नाबालिग ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।