भोपाल

‘बंगाल आज आजाद होगा’: भोपाल में रवि किशन बोले- अब निर्भय होकर मनाएंगे दुर्गा पूजा

Ravi Kishan Bhopal Statement: रवि किशन ने कहा कि आज बंगाल आजाद होगा, आज वो जीतेगा नहीं। वो खुलकर सांस लेगा। आज बेटियों को आजादी मिलेगी। यहां पढ़ें विस्तार से...।

2 min read
May 04, 2026
भोपाल आए भाजपा सांसद रवि किशन ने बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की। फोटो- रविकिशन एक्स।

Ravi Kishan Bhopal Statement: एक्टर एवं भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को बंगाल जीत पर खुशी जाहिर की। रवि किशन ने कहा कि आज बंगाल आजाद होगा, आज वो जीतेगा नहीं। बंगाल आजाद होगा। भयमुक्त होगा। वो खुलकर सांस लेगा। आज बेटियों को आजादी मिलेगी। आज वहां का हिन्दू आजाद होगा। आज वहां सभी जय श्रीराम बोल सकेंगे। दुर्गा पूजा की जात्रा, दुर्गा पूजा इत्मिनान से लोग मनाएंगे। विकास देखेंगे।

यह बात बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को भोपाल में कही। रवि किशन ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया। उन्होंने पार्टी की नींव रखी। विचार की नींव रखी। राष्ट्र सर्वोपरि की नींव रखी। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना था कि वंशवाद, परिवारवाद को इस देश से खत्म करना है। उन सारी बंगाली हिन्दओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी बहन-बेटियां अपने बच्चों के भविष्य को चुना है।

ये भी पढ़ें

बंगाल नतीजों पर गरजे मोहन यादव- कंस की तरह घुसपैठिए बुलाए, जनता ने कर दिया पूरा हिसाब

भाजपा की जीत का क्रेडिट

मोदीजी और अमित शाहजी, आरएसएस के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत का क्रेडित जाता है। यह बहुत बड़ी जीत है। रवि किशन ने यह भी कहा कि बंगाल में अनगिनत कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। मैं वहां से गुजर चुका हूं। लोग मेरी सभा में भी मुझे मारने आए थे। मैं उन सारे लोगों को आज बधाई देता हूं। यह बीजेपी की बहुत बड़ी जीत है। गृह मंत्री अमित शाह को लाखों बधाइयां।

बंगाल में गुंडों की हार हुई

रवि किशन ने बंगाल में चुनाव प्रचार पर कहा कि जब हम चुनाव प्रचार के लिए जाते थे तो परमिशन नहीं दी जाती थी। हेलीकाप्टर को उतरने नहीं दिया जाता था। उन भय, हत्या, बम, माफिया और गुंडों की हार हुई है। बीजेपी की जीत नहीं समस्त बंगला की जीत हुई है।

भय मुक्त होगा बंगाल

रवि किशन ने आगे कहा कि बंगाल भय मुक्त हो रहा है और विकास के रास्ते पर चलेगा। केंद्र की सभी योजनाओं जिसको ममता जी ने 12 साल से रोक रखा था और अब लाखों-करोड़ों की योजना आएंगी।

रवि किशन को डाक्टरेट की उपाधि मिली

रवि किशन भोपाल में एक निजी इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान रवि किशन को भी डाक्टरेट की उपाधि दी गई। उनके अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर राजीव शुक्ला को भी डाक्टरेट की उपाधि दी गई। यह उपाधि मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभी को दी। रवि किशन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस उपाधि की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि मैं इस सम्मान को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा के रूप में स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में समाज, प्रदेश और देश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा।

ये भी पढ़ें

West Bengal Election Result 2026: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच एमपी में सियासत, जानें क्या कुछ बोल रहे भाजपा नेता
Published on:
04 May 2026 06:41 pm
Also Read
View All