भोपाल

अलविदा भारत रत्नः अटलजी का अंतिम संस्कार हुआ, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

अलविदा भारत रत्नः अटलजी का अंतिम संस्कार हुआ, दत्तक पुत्री नमिता ने दी मुखाग्नि

2 min read
Aug 16, 2018
अलविदा भारत रत्नः अटलजी के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर, 7 दिन का राजकीय शोक


भोपाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को शाम 5 बजे अंतिम संस्कार हो गया। उनकी दत्तक पुत्री नमिता ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनकी सभी रिश्तेदार ग्वालियर, इंदौर, भोपाल और उत्तर प्रदेश के बटेश्वर से दिल्ली पहुंच गए थे। देशभर के मुख्यमंत्री, विपक्षी दलों के नेता, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

इससे पहले, गुरुवार शाम 5 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो था। उनके निधन के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री से लेकर मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी लोग राजनीति के इस पुरोधा को नमन कर रहे हैं। सभी उनकी बेबाकी से बात रखने की कला को याद कर रहे हैं। उधर, सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अब 22 अगस्त तक सभी झंडे आधे झुके रहेंगे।

सीएम दिल्ली पहुंचे और अटलजी का निधन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में अटलजी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली के एम्स पहुंच गए थे। डाक्टरों ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर उनके निधन की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राजनीतिक के एक युग का अंत हो गया।

व्यथित हुए गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट में कहा है कि उनकी उपस्थिति मात्र हमारे लिए आशीष थी, शब्दों में वो बल नहीं जो हमारे पितृपुरुष के व्यक्तित्व को बांध सके। इसलिए शब्द यहां गौण है, निःशब्द दुखी मन स्वीकार नहीं कर पा रहा कि हमारे युग पुरुष हमारे आदर्श, परम श्रद्धेय आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे बीच नहीं रहे।

कमलनाथ बोले- एक युग का अंत
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी अटलजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, स्वच्छ राजनीति व आदर्श मूल्यों के परियाचक, निर्विवाद छवि, लोकतांत्रिक मूल्यों व सिद्धांतों के पक्षधर, प्रखर वक़्ता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का दुःखद निधन राजनैतिक क्षेत्र की एक ऐसी क्षति है, जो अपूरणीय है। राजनीति का एक युग समाप्त हो गया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा दलीय नेता नहीं थे वाजपेयी

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अटलजी एक दलीय नेता नहीं थे, वे सभी दलों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे।

कल होगा अंतिम संस्कार

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके दिल्ली स्थित निवास कृष्ण मेनन मार्ग पर गुरुवार रात्रि 8:00 बजे से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे तक और 17 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय 6A पं दीनदयाल मार्ग ,दिल्ली में रखा जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा निकलेगी और 4:00 बजे राष्ट्रीय स्‍मृति स्‍थल, राजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


MUST READ

ये भी पढ़ें

अटलजी ने अपनी सीट छोड़कर शिवराज को बता दिया था उत्तराधिकारी

Updated on:
17 Aug 2018 05:09 pm
Published on:
16 Aug 2018 07:22 pm
Also Read
View All