भोपाल

AIIMS में निकली कई पदों पर भर्ती, आज ही पूरी करें प्रक्रिया

भोपाल में स्थित एम्स द्वारा ट्यूटर / डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इंटरव्यू की आज आखिरी तारीख है।

less than 1 minute read
AIIMS में निकली कई पदों पर भर्ती, आज ही पूरी करें प्रक्रिया

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स द्वारा ट्यूटर / डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन पदों के लिए इंटरव्यू की अंतिम तारीख बुधवार यानी आज की ही सुनिश्चित की गई है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 5 जनवरी 2022 से शुरू की गई है।

भोपाल एम्स द्वारा इसके लिए कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।


जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य रेगी। साथ ही आवेदक का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल में होना भी जरूरी है।


इतनी उम्र होना भी जरूरी

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले वाले व्यक्ति की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र की सीमा में एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष यानी 35 साल तक। साथ ही ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष यानी 33 वर्षकी छूट दी गई है।

उर्फी जावेद के ये लुक्स देखकर आाप भी रह जएंगे हैरान- देखें Video

Published on:
06 Jan 2022 04:09 pm
Also Read
View All