उन्होंने बताया कि, जूनियर कलाकार अंकित सिसोदिया को आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है, जो बच्चा यादव का कैरेक्टर के लिए चर्चित हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, किकू शारदा को शो के लिए आमंत्रित जरूर किया था, लेकिन लंबी चर्चा के बाद उनकी टर्म एंड कंडीशन संस्था को रास नहीं आई, जिसके चलते वो इस शो का हिस्सा नहीं बन सके। उनकी जगह डुप्लीकेट बच्चा यादव को ठहाका सम्मेलन में शामिल होंगे। किसी शख्स ने सम्मेलन की भ्रामक जानकारी किकू शारदा को दे दी है, हालांकि, उनसे चर्चा कर ली गई है।