लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि, अगर वो पुल से कुदता भी है तो मरेगा नहीं। राहगीरों ने उसे उसके परिजन का हवाला दिया और उनके लिए गलत कदम नहीं उठाने का कहा। युवक को समझाते हुए धीरे-धीरे कुछ लोग रैलिंग के पास पहुंचे और उसे पकड़ कर ऊपर की ओर खींच लिया। हालांकि, युवक ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि, उन्होंने युवक को आर्थिक तंगी के कारण मरने की बात कहते सुना था।