भोपाल

नए साल में मिलेगी सरकारी नौकरी, 7 विभागों में होंगी 12 हजार भर्तियां

युवाओं और बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। नया साल इनके लिए खुशी लेकर आएगा। इस साल कई सरकारी विभागों में भर्तियां होंगी। 2024 में युवाओं को सरकारी ही नहीं आइटी सेक्टर में भी नौकरी के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।
2 min read
Dec 22, 2023
sarkari_naukri.png
युवाओं और बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर

युवाओं और बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। नया साल इनके लिए खुशी लेकर आएगा। इस साल कई सरकारी विभागों में भर्तियां होंगी। 2024 में युवाओं को सरकारी ही नहीं आइटी सेक्टर में भी नौकरी के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।

नए साल में 7 सरकारी विभागों में 11768 पदों पर भर्ती होगी। सबसे ज्यादा मौके शिक्षा के क्षेत्र में हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में 8720 पदों पर भर्ती उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षक के लिए होगी। लोकशिक्षण संचालनालय नए साल में 8720 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए ढाई लाख ने अगस्त में परीक्षा दी।

दूसरी भर्ती उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों में 2 हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों की करेगा। इसके लिए तीन चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा 28 जनवरी को होगी। इसके लिए 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आइआइआइटी के प्लेसमेंट अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आइटी सेक्टर में अभी भले ही मंदी को दौर चल रहा है, लेकिन नए साल में मार्च में विद्यार्थियों को ढेरों नौकरी के अवसर मिलेंगे। कंपनियों से चर्चा की जा रही है।

शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के प्रांत अध्यक्ष प्रो. कैलाश त्यागी बताते हैं कि सरकारी कॉलेजों में 5216 पद खाली हैं। प्रतिवेदन के बाद 500 से ज्यादा प्रोफेसर रिटायर हो चुके हैं। 1669 पदों पर भर्ती हो रही है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।

इस साल एमपीपीएससी की 10 भर्ती
एमपीएससी की ओर से 456 पदों के लिए राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा हुई। इसमें भी 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एमपीएससी नए साल में 10 भर्ती परीक्षाएं करने वाला है।

ऐसा है परीक्षाओं का कलेंडर
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-28 जनवरी
कराधान सहायक परीक्षा-25 फरवरी
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-11 मार्च से 16 मार्च
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-28 अप्रैल
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-26 मई
सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षा-16 जून
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-22 जुलाई से 27 जुलाई
खनिज अधिकारी-सहायक भौमिकविद-25 अगस्त
सहायक प्राध्यापक-17 नवंबर

कहां कितने पद
1669: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
456: राज्य अभियांत्रिकी सेवा
457: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा
227: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा
139: वन सेवा
100: कराधान सहायक पदों की संख्या
8720 : उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती

यहां भी होंगी भर्तियां
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी: 68
भोज मुक्त विश्वविद्यालय : 43
आरजीपीवी : 329

Published on:
22 Dec 2023 11:29 am