2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 घंटों में बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन तक होगी झमाझम बरसात

एमपी में मौसम की चाल लगातार बदल रही है। सोमवार को अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे जिसके कारण अधिकतम तापमान में खासी गिरावट हुई। उत्तर से आई रही हवाओं ने पारा खूब गिरा दिया, न्यूनतम तापमान में जबर्दस्त कमी हुई है। इधर 22 दिसंबर के बाद राज्य में बादल छाने और बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। राज्य का मौसम कुछ ही घंटों में बिगड़ने का अनुमान जताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 18 Dec 2023, 10:03 PM IST

rain_imd.png

एमपी में मौसम की चाल लगातार बदल रही

एमपी में मौसम की चाल लगातार बदल रही है। सोमवार को अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे जिसके कारण अधिकतम तापमान में खासी गिरावट हुई। उत्तर से आई रही हवाओं ने पारा खूब गिरा दिया, न्यूनतम तापमान में जबर्दस्त कमी हुई है। इधर 22 दिसंबर के बाद राज्य में बादल छाने और बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। राज्य का मौसम कुछ ही घंटों में बिगड़ने का अनुमान जताया गया है।

पिछले सालों की तुलना में इस साल दिसंबर के पहले पखवाड़े में सर्दी थोड़ी कम रही। दिसंबर के पहले पखवाड़े के बाद राजधानी भोपाल में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि पिछले दो दिनों में यह कसर पूरी हो गई। राज्य में मौसम तेजी से बदला। अचानक सर्दी बढ़ी और लोग ठिठुरने लगे।

यह भी पढ़ें: 19 से बदलेगा मौसम, अगले सप्ताह दो दिनों तक होगी जोरदार बरसात

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण कई जगहों पर हल्की बरसात होने का अनुमान है। आईएमडी भोपाल का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मौसम में जबर्दस्त बदलाव होगा। रात के तापमान में 3 डिग्री तक की कमी आ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ से राज्य का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा। इसके कारण मौसम विभाग ने 22 और 23 दिसंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

22 को सक्रिय होनेवाले पश्चिमी विक्षोभ का एमपी में जबर्दस्त असर होगा। इसके कारण उत्तर भारत में बर्फबारी की स्थिति में एमपी में तापमान तेजी से गिरेगा। 25 दिसंबर के बाद तो तापमान और तेजी से गिरेगा। पश्चिमी विक्षोभ का इंदौर में भी खासा असर नजर आएगा। इसके कारण यहां रात के तापमान में गिरावट होगी हालांकि यहां बारिश के आसार कम हैं।

यह भी पढ़ें: फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट