भोपाल

भोपाल के रेहान हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, दो दिन पहले जोहेब के खाते में आए थे 12 लाख

Rehan Case Bhopal : रेहान हत्याकांड को लेकर अपडेट सामने आया है। दो दिन पहले आरोपी जोहेब के खाते में 12 लाख रुपए आए थे। रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपी से पैसों के संबंध में पूछताछ करेगी। प्राइवेट पार्ट की तस्करी के लिए नाबालिग की हत्या की गई।
2 min read
Rehan Case Bhopal
Rehan Case Bhopal (भोपाल के रेहान हत्याकांड पर बड़ा अपडेट Photo Source- Patrika)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1.20 करोड़ रुपए कमाने के लालच में एक नाबालिग की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट बेचने की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अब आरोपियों के आर्थिक लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उनसे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकें।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फर्जी डॉक्टर मुख्य आरोपी 20 वर्षीय जोहेब खान के बैंक खाते में वारदात से दो दिन पहले 12 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की गहन जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सरगना जोहेब, 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और तीन अन्य नाबालिगों को गिरžफ्तार किया है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि, जोहेब मानव अंगों की तस्करी से जुड़े किसी गिरोह से संबंधित है। इतनी बड़ी राशि दो दिन में आना कई सवाल उठा रहा है।

ACP संतोष पटेल ने दिखाई संवेदनशीलता

इधर, पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए कोतवाली एसीपी संतोष पटेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किशोर का मुस्लिम रीति-रिवाज से सुपुर्द-ए-खाक कराया और परिवार के खाने पीने का इंतजाम भी किया गया। इसके अलावा शहर के कुछ समाज सेवी संगठनों ने भी मृतक के परिवार की आर्थक सहायता की है।

ईरानी युवक व बिल्डर के रिश्तेदार का नाम आया सामने

Rehan Case Bhopal (मामले का खुलासा करती पुलिस, भोपाल के रेहान हत्याकांड शहर में हुआ कैंडल मार्च Photo Source- Patrika)

कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि आरोपी जोहेब ने एक महिला के माध्यम से ईरानी युवक से संपर्क साधा था। इसके साथ ही पुराने शहर के एक बड़े बिल्डर के करीबी के भांजे का नाम भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

आरोपी जोहेब खुद को बताता था डॉक्टर

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने धोबीघाट के पास सुनसान जगह पहुंचते ही नाबालिग पर अचानक हमला कर दिया था। हत्या के बाद जोहेब के निर्देश पर वीडियो कॉल के जरिए उसके प्राइवेट पार्ट निकलवाए गए थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि, जोहेब खुद को डॉक्टर बताता था और साथियों को 15-16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट के बदले 1.20 करोड़ रुपए कमाने का लालच दिया था।

Updated on:
20 Aug 2026 08:01 am
Published on:
20 Aug 2026 08:01 am