भोपाल

ब्राह्मणों की शिखा पर बड़ा बयान, एमपी के रिटायर आईएएस नियाज खान ने किया कमेंट

Niyaz Khan- मध्यप्रदेश में ब्राह्मणों पर कोई नकारात्मक बातें बोल रहा है तो कुछ उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

2 min read
Feb 05, 2026
niyaz khan

Niyaz Khan- मध्यप्रदेश में ब्राह्मण वर्ग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रदेश के अधिकारी, नेता व अन्य लोग इस वर्ग पर लगातार बयान दे रहे हैं। ब्राह्मणों पर कोई नकारात्मक बातें बोल रहा है तो कुछ उनका समर्थन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में एमपी कैडर के रिटायर आईएएस नियाज खान Niyaz Khan एक बार फिर ब्राह्मण वर्ग के पक्षधर बनकर आगे आए हैं। इस बार उन्होंने ब्राह्मणों की शिखा पर अहम बयान दिया है। रिटायर आईएएस नियाज खान ने कहा है कि शिखा का अपमान या अपवित्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसा होने पर ब्राह्मण को तुरंत कानूनी कार्यवाही करना चाहिए।

नियाज खान अनेक उपन्यास लिख चुके हैं। वे ब्राह्मणों के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें ज्ञान की खान बताते हैं। पूर्व आईएएस नियाज खान ने ब्राह्मणों पर एक उपन्यास भी लिखा है। वे अपने एक्स हेंडल पर भी इस संबंध में ट्वीट करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें

ब्राह्मणों पर एमपी के पूर्व अपर मुख्य सचिव का बड़ा बयान, फिर मची खलबली

कोई शिखा का अपमान करे तो ब्राह्मण तुरंत कानूनी एक्शन लें

पूर्व आईएएस नियाज खान ने ताजा ट्वीट में ब्राह्मणों की शिखा का महत्व बताया। नियाज खान ने 3 फरवरी को अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि वेदों में स्पष्ट कहा गया है कि ब्राह्मणों के लिए शिखा रखना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि शिखा का अपमान या अपवित्रता बर्दाश्त न करें। कोई शिखा का अपमान करे तो ब्राह्मण तुरंत कानूनी एक्शन लें।

ज्ञान को ब्राह्मणों का शस्त्र बताया

ब्राह्मणों पर पूर्व आईएएस नियाज खान ने आज यानि 5 फरवरी को भी ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने ज्ञान को ब्राह्मणों का शस्त्र बताया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की भूमिका मार्गदर्शन और भाईचारा बढ़ाने की है। वे नफरत का शिकार न हों, बल्कि लोगों को नफरत फैलाने न दें। पूरी कोशिश करें कि शास्त्रों का ज्ञान पूरा हो जाए ताकि दूसरे उन्हें अपना मार्गदर्शक मानें।

Updated on:
05 Feb 2026 07:37 pm
Published on:
05 Feb 2026 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर