RSKMP Result 2026 5th 8th result: आज आएगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा....
RSKMP Result 2026 5th 8th result: मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं रिजल्ट आने में थोड़ा इंतजार और करना होगा। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) बुधवार को 1.30 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in जाकर देख सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
विद्यार्थी अपना रिजल्ट पोर्टल पर रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए देख सकेंगे। इस बार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए QR कोड की सुविधा भी दी गई है। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर हुई इन परीक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह है, क्योंकि इस बार पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन बताए जा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं। इसके तहत इस बार भी किसी को ऑटोमैटिक प्रमोशन की सुविधा नहीं मिलेगी। अगली क्लास में जाने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा।
वहीं, जो स्टूडेंट न्यूनतम अंक भी नहीं ला पाएंगे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिसमें पास होने के बाद ही अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। एमपी बोर्ड की 5वीं 8वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए पूरे प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक टीचरों ने कॉपियों की जांच की गई।
बताते चले कि पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 7 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 6 लाख से ज्यादा छात्रों को सफलता मिली थी। वहीं, 5वीं की परीक्षा में कुल 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 7 लाख से अधिक छात्रों को सफलता मिली थी। इस दौरान पास हुए छात्रों का प्रतिशत 89.28 रहा।
प्रदेश के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के करीब 23 लाख 68 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 5वीं के 12.76 लाख और 8वीं के 10.92 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में कुल 322 केंद्र बनाए गए थे।