भोपाल

Bhopal RTO Officer Murder: पति से हो चुका था मीनाक्षी का तलाक, प्रेमी बोला- ‘शादी करो मुझसे’, रूममेट ने खोले राज

Bhopal RTO Officer Murder: आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डरकांड में पुलिस लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। पुलिस मे शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
2 min read
Sep 21, 2026
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)

Bhopal RTO Officer Murder: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार की शाम को सात बजे मीनाक्षी अपनी रूममेट कृतिका और तीन साल की बेटी के साथ घर पहुंची थी। इसके बाद खाना खाने के बाद कृतिका मीनाक्षी की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सोई थी। जिसके बाद सुबह उठऩे पर उसने देखा कि मिनाक्षी का शव कमरे में पड़ा था। जिसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आया तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद कई बड़े खुलासे हो सकते है।

पति से हो चुका था तलाक

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी शादी से पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। इसी दैरान उसकी मुलाकात पवन कुमार द्विवेदी से हुई थी। हालांकि बाद में मीनाक्षी की शादी हो गई। दोनों की मुलाकात इंदौर के कोचिंग सेंटर में हुई थी। एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक ने इस बात की जानकारी भी दी है कि करीब दो साल पहले मीनाक्षी का पति से तलाक हो चुका था। पुलिस इस मामले में घटना स्थल को देखकर इस बात का अनुमान भी लगा रही है कि मिनाक्षी का मर्डर आंगन में किया गया था। बाद में पवन उसे घसीटकर कमरे में लाया होगा।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी मिनाक्षी

मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थी। वो अपनी 3 साल की बेटी के साथ लगातार रील और फोटो डालती रहती थी। सोशल मीडिया पर उसने वर्दी के साथ कई रील डाल रखी है। कुछ रीलों से समझ आता है कि मिनाक्षी कई चीजों के लेकर परेशान रहती थी। पति से तलाक के बाद बेटी को पूरी तरह से वहीं देखती थी।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का शव उनके ही घर में मिला है। पुलिस को शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी अपनी तीन साल की बेटी के साथ रहती थीं। सोमवार सुबह पुलिस को मीनाक्षी की रूममेट ने घटना की पूरी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर मीनाक्षी के घर पहुंची। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि मीनाक्षी का प्रेमी दो दिन पहले 609 किमी. उससे मिलने के लिए सीधी से भोपाल आया था। वो मीनाक्षी के साथ ही रूम में रुका था।

Updated on:
21 Sept 2026 02:56 pm
Published on:
21 Sept 2026 12:28 pm