भोपाल

Ruk Jana Nahi 2018 Time Table : 10वीं-12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए रूक जाना नहीं योजना का टाइम टेबल यहां देखें

10वीं-12वीं में फेल हुए छात्र- रूक जाना नहीं योजना का टाइम टेबल यहां देखें...
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 8:46 PM IST
ruk jana nahi 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे छात्रों को एक और मौका राज्य सरकार ने दिया है। इस मौके के तहत 'रूक जाना नहीं योजना' का लाभ परीक्षा में असफल विद्यार्थी ले सकेगें।

दो दिन पहले हाईस्कूल के नतीजे जारी करते हुए बताया गया था कि हाईस्कूल व हायर सेकेंड्री परीक्षा में छात्र फैल हुए है, उन्हें परेशान व निराश होने की जरूरत नही है।

इन बच्चों को ओपन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्र संपूर्ण विषय या जिन विषयों में असफल हुए है उन विषयों की परीक्षा दे सकेंगे।

वेबसाइट पर जाने के लिए यहां करें क्लिक : website

"रुक जाना नहीं" योजना 10वीं परीक्षा का ये है टाइम टेबल...
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद् भोपाल द्वारा ‘रुक जाना नहीं” योजना अंतर्गत माह जून में होने वाली कक्षा 10वीं (High School) सर्टिफिकेट परीक्षा और कक्षा 12 वी (Higher Secondary) सर्टिफिकेट परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है।


Ruk Jana Nahi Yojna Exam Time Table
म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद् भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ‘रुक जाना नहीं” योजना अंतर्गत होने वाली कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा 9 जून, 2018 से प्रारंभ होकर 18 जून, 2018 तक चलेगी।

इस दौरान हाई स्कूल परीक्षा का समय प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक रहेगा।

Ruk Jana Nahi Yojna High School (Class 10 th) Time Table -

(परीक्षा समय प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक)

क्र. — दिनांक — वार — विषय
1 — 09-06-2018 — शनिवार — सामाजिक विज्ञान
2 — 11-06-2018 — सोमवार — विशिष्ट भाषा - हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत
3 — 12-06-2018 — मंगलवार — विज्ञान
4 — 13-06-2018 — बुधवार — द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) - अंग्रेजी
5 — 14-06-2018 — गुरुवार — गणित
6 — 15-06-2018 — शुक्रवार — तृतीय भाषा (सामान्य) - उर्दू, संस्कृत, मराठी, पंजाबी
7 — 18-06-2018 — सोमवार — द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) - हिन्दी

"रुक जाना नहीं" योजना 12वीं परीक्षा माह जून - 2018 का ये है टाइम टेबल...
वहीं कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की परीक्षा 9 जून, 2018 से शुरू होकर 22 जून, 2018 तक चलेगी। हायर सेकेण्डरी परीक्षा का समय भी दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक रहेगा।

Ruk Jana Nahi Yojna Exam Time Table - Higher Secondary (Class 12 th) Time Table.

क्र. — दिनांक — वार — विषय
1 — 09-06-2018 — शनिवार — विशिष्ट भाषा - हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू
2 — 11-06-2018 — सोमवार — इतिहास, भौतिक, व्यवसाय अध्ययन, एली.ऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
3 — 12-06-2018 — मंगलवार — भूगोल, रसायन, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
4 — 13-06-2018 — बुधवार — बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
5 — 14-06-2018 — गुरुवार — समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि मानविकी, होम साइंस (कला समूह)
6 — 15-06-2018 — शुक्रवार — उच्च गणित
7 — 18-06-2018 — सोमवार — बायोलॉजी, अर्थशास्त्र
8 — 19-06-2018 — मंगलवार — राजनीति विज्ञान, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, व्यावसायिक अर्थशास्त्र
9 — 20-06-2018 — बुधवार —द्वितीय भाषा सामान्य - हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू
10 — 21-06-2018 — गुरुवार — विशिष्ट भाषा - संस्कृत
11 — 22-06-2018 — शुक्रवार — इन्फार्मेटिक्स प्रेक्टिस, इंडियन म्यूजिक

Published on: