1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

viral video: सामने आए भाजपा के इस वीडियो से गर्माई राजनीति, विपक्ष बोला हो कड़ी कार्रवाई

सामने आए इस वीडियो से गर्माई राजनीति, विपक्ष बोला हो कड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 May 2018, 7:54 PM IST

viral video, bhopal news, bjp, congress, controversies, cm, cm shivraaj, lalita yadav,

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके चलते भाजपा सरकार विवाद में फंसती दिख रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश भर में इसके चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इस वीडियो में सामने आई घटना के चलते प्रदेश सरकार के मुखिया विपक्ष के आरोपों से घिरती हुई नजर आ रहें हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सीएम भी दिख रहे हैं, इस दौरान राष्ट्रीय गान के अवसर पर भाजपा का ध्वज फहराया जाता दिख रहा है।

वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय गान के समय केवल राष्ट्रीय झंडा ही फहराया जाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति् व्यक्त की है और प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कांग्रेसियों ने सीएम के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ललिता यादव सहित कई लोगों को ज्ञापन सौंपा है।

कहा जा रहा है कि 14 मई को सीएम चौहान छतरपुर की राजनगर पंचायत के खजुवा गांव में 'चलो पंचायत की ओर' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया और उसी के सामने राष्ट्रगान गाया गया।

जिसे लेकर राजनीति में गरमा गई है। वहीं इसे देखने के बाद कांग्रेसियों द्वारा भाजपा पर तीखें हमलों की बौछार शुरू कर दी है।

वहीं इस वीडियो में खास बात ये भी है कि वायरल वीडियो में सीएम सहित कई मंत्री और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल दिख रहे हैं।

कांग्रेस की आपत्ति...
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए सीएम शिवराज पर कारवाई करने की मांग की है। वहीं 'चलो पंचायत अभियान' के दौरान सरकारी कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराने पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रगान संहिता पर उल्लंघन करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 14 मई को छतरपुर जिले के राजनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया जो कि सीधे-सीधे राष्ट्रगान संहिता का उल्ंलघन है। देश को चला रहे लोगों को पता होना चाहिए कि राष्ट्रगान किसी और ध्वज के फहराने पर नहीं गाया जाता है। सिंह ने कहा कि यह भाजपा का बहुत ही गैर जिम्मेदार रवैया है। पहले लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान के बाद अब प्रतीकों के मान-सम्मान के प्रति भी अपमानजनक रवैया अपना रही है।


इस वीडियो को लेकर सिर्फ कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों ने भी आपत्ति् जताई है। आम आदमी पार्टी ने शिवराज सिंह सहित अन्य सभी 16 लोगों पर राष्ट्र विरोधी मामला दर्ज करने की बात कही है। वहीं कुछ अन्य पार्टी के लोगों का कहना है कि जो भी उस कार्यक्रम में शामिल था। उन सब पर कारवाई की जानी चाहिए।