भोपाल

कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मासिक वेतन में 2535 तक की वृद्धि, 1 अप्रेल से मिलेगा लाभ

salary increase in MP सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन में हर माह 2535 तक का लाभ दिया गया है
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 2:51 PM IST
salary increase in MP increase in salary of contract employees in MP up to Rs 2535
salary increase in MP increase in salary of contract employees in MP up to Rs 2535

salary increase in MP increase in salary of contract employees in MP up to Rs 2535 - मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन में हर माह 2535 तक का लाभ दिया गया है। राज्य के संविदा कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सीपीआई CPI इंडेक्स जारी करते हुए यह वेतन वृद्धि की गई है। इसके आधार पर प्रदेश के करीब ढाई लाख संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है। अब संविदा कर्मचारियों को पारिश्रमिक के आधार पर 3.87 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि मिलेगी।

संविदा कर्मचारी अधिकारी काफी समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं जिन्हें अब राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सीपीआई इंडेक्स के आधार पर संविदा कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन में 785 रुपए से लेकर 2535 रुपए तक की वृद्धि की गई है। वेतन में यह बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2024 से लागू होगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इधर मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने राज्य सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देशभर के लिए सीपीआई इंडेक्स 5.39 तय किया लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार के सीपीआई इंडेक्स की बजाए अपना सीपीआई इंडेक्स जारी किया। यह मनमर्जी नहीं चलेगी।

मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनुसार केंद्र सरकार के 5.39 प्रतिशत सीपीआई इंडेक्स को प्रदेश में भी जारी किया जाना था। महासंघ ने संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान ही 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट देने की भी मांग की है। इस संबंध में मुख्य सचिव को ज्ञापन देने की भी बात कही है।

Updated on:
24 Jul 2024, 2:51 PM IST
Published on: