Sam Pitroda VD Sharma Statement News राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने देश के लोगों को रंग के आधार पर बाहर से आया हुआ बताया है। पीएम नरेन्द्र मोदी जहां देश की संस्कृति और विरासत को बचाने की बात करते हैं वहीं कांग्रेस विरासत को समाप्त करने की बात कर रही है।
Sam Pitroda VD Sharma Statement News बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पित्रोदा ने पूर्वी भारत के लोगों को चीनी बताया जबकि दक्षिण भारत के लोगों को अफ्रीकन जैसा बताया था। वीडी शर्मा ने पित्रोदा के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के लोगों को बांटा है, अंग्रेजों की बांटो और राज करो की नीति अपनाई।
बुरहानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते वीडी शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के जींस में ही अंग्रेज हैं। पित्रोदा की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा पर विरासत कानून को लेकर भी वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नया कानून बनाने की बात कही है, इसमें विरासत टैक्स की बात शामिल की है। इस कानून के लागू होने से बेटा-बेटियों के लिए अर्जित की गई संपत्ति और आभूषण आदि सरकार द्वारा छीन लिए जाएंगे।
वीडी शर्मा ने राजस्थानी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने देश के लोगों को रंग के आधार पर बाहर से आया हुआ बताया है। पीएम नरेन्द्र मोदी जहां देश की संस्कृति और विरासत को बचाने की बात करते हैं वहीं कांग्रेस विरासत को समाप्त करने की बात कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का अपमान कर रही है। 22 फरवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ब्रिटेन ने सरकारी अवकाश रखा पर कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंटाढार और कमलनाथ को करप्शन नाथ बताते कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से इनके पेट में तो मरोड़ उठने लगी थी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति से हम हर चुनाव जीतते आए हैं। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। जो ओवैसी धारा 370 हटाने पर देश के टूटने और कश्मीर के जलने की बात कहते थे, इस बार हम उनके गढ़ हैदराबाद में भी चुनाव जीत रहे हैं। माधवी लता वहां से पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही हैं।