Sarkari Job alert: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाद अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2025 में आयोजित होने वाली परिक्षाओं का कैलेंडर, 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती...
Sarkari Job Alert: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो इस खबर ने आपको खुश कर दिया होगा। दरअसल नए साल में मध्य प्रदेश में हजारों पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है, एक लाख सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश चयन मंडल (MPESB) ने भी 2025 Exams को लेकर नया कैलेंडर जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए नया साल खास रहने वाला है। यहां 2025 में हजारों पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए एक लाख पदों पर पहले से ही सीधी भर्ती प्रक्रिया जारी है, वहीं अब मध्य प्रदेश चयन मंडल (MPESB) ने भी नए साल में नई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।
इस नए कैलेंडर के मुताबिक मंडल ने नए साल 2025 में 15 परीक्षाओं का कैंलेडर जारी किया है। इसमें किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती किए जाने से लेकर रिजल्ट की संभावित डेट भी दी गई है।
बता दें कि MPESB ने 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी की है। इनमें स्कूल शिक्षक, आईटीआई, वन विभाग, पुलिस, जेल से लेकर महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है। MPESB की ये भर्ती प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो जाएगी। जो दिसंबर तक चलेगी।
इसके तहत समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा, 15 फरवरी से शुरू होगी। इस परीक्षा के जरिए 2267 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में घोषित किया जाएगा।इसके अलावा महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा का आयोजन भी फरवरी में किया जाना प्रस्तावित है।
परीक्षा का नाम - संभावित महीना
1-प्राथमिक शाला शिक्षक चयन परीक्षा- अप्रैल
2-समूह-01 उप समूह-01 -अप्रैल
3-समूह-01 उप समूह- 03 -अप्रैल
4-समूह-02 उप समूह 01 - अप्रैल
5-समूह-02 उप समूह-03 - मई
6-समूह-02 उपसमूह-04 - मई
7-सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा- अगस्त
8-वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा- सितंबर
9-समूह 03 उपयंत्री- नवंबर
10-तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की चयन परीक्षा- दिसंबर
11-उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा- दिसंबर
इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पद माध्यमिक शिक्षकों के भरे जाएंगे। 10 हजार से ज्यादा पदों पर इनकी भर्ती की जाएगी। इनमें खेल, गायन-वादन और नृत्य समेत विषय विशेषज्ञों की चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों के लिए भी चयन परीक्षा होगी, लेकिन फिलहाल ये पद कितने होंगे इसकी संख्या तय नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो, नर्स के 2267 पदों पर भर्ती की जाएगी हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। इसकी शुरुआत ऊर्जा विभाग ने की है। यह भर्ती पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के माध्यम से की जा रही है। विभाग ने एमपी ऑनलाइन के जरिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 खाली पदों के लिए दिसंबर में विज्ञापन भी जारी कर दिया था। इससीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए कैंडिडेट्स 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम डॉ. मोहन यादव कहा था कि एक लाख पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को रिक्वायरमेंट भेज दी गई है। सीएम के फैसले के तहत विभागों ने भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेजने का काम तेजी से किया। कैलेंडर जारी करने के बाद अब जल्द ही MPESB विज्ञापन जारी करेगा।
सरकार को अब तक 35 विभागों में 54 हजार 410 पद खाली होने की जानकारी मिली है। ये विभाग ऐसे हैं, जहां आउटसोर्स या संविदा पद से भर्ती करने की बजाय सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा दूसरे विभागों के प्रस्ताव आने के साथ भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जुटाई गई विभाग वार जानकारी में यह भी सामने आया है कि वर्तमान में 3 हजार 675 पद ऐसे हैं, जिन पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को जानकारी भेजी गई है। अलग-अलग विभागों ने 18 हजार 388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भी भेजे हैं, जिनमें बैकलॉग और सीधी भर्ती के पद शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मोहन सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम मोहन यादव के निर्देशानुसार विभाग सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के साथ MPPSC और कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभागीय तौर पर निर्देश जारी करें। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की कवायद की है।