भोपाल

2 रुपए किलो में मिलने वाला चावल निजी दुकान पर 27 का, ऐसे समझें मामला

MP News : सरकार ने गरीबों के लिए सस्तीदर का गेहूं-चावल पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत सरकारी राशन की दुकानों से वितरण तय किया है, लेकिन ये निजी दुकानों पर कई गुना ज्यादा दर में मिल रहा है
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 9:38 AM IST
mp news

MP News : सरकार ने गरीबों के लिए सस्तीदर का गेहूं-चावल पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत सरकारी राशन की दुकानों से वितरण तय किया है, लेकिन ये निजी दुकानों पर कई गुना ज्यादा दर में मिल रहा है। अब राशन यहां कैसे पहुंच रहा है, ये जांच का विषय है, लेकिन दुकानों पर इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। सबसे ज्यादा चावल यहां मिलता है।

जिमेदार एजेंसी ने एक बार भी नहीं की कार्रवाई

पीडीएस(PDS) सिस्टम के तहत अनाज निजी दुकानों पर तो नहीं मिल रहा, इसकी जांच करने का जिमा जिला स्तर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है। जिले में नियंत्रक एके खुजूर व टीम एक बार भी इसके लिए जांच पर नहीं निकली। खुजूर अब जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

ऐसे समझें स्थिति

● कोलार ललीता नगर मार्केट में आटा चक्कियों से लेकर निजी राशनिंग की दुकानों पर सस्तीदर का चावल मांगने पर आपको यहीं कंट्रोल का चावल कहकर दिया जाता है। इसकी कीमत बीते एक साल में 20 रुपए से 27 रुपए हो गई है।

● करोद पीपल चौक पर भी राशन की दुकानों से आप इसे आसानी से ले सकते हैं। आपको सस्ता या पंक्षियों को खिलाने वाला चावल कहना होगा।

● नेहरू नगर में आटा चक्कियों और निजी राशनिंग की दुकानों पर आप आसानी से इसे लेकर सकते हैं। रहवासी राजेश रायकवार का कहना है कि वे अपने यहां पंक्षियों के लिए अक्सर यहीं से चावल ले जाते हैं।

भोपाल का ऐसा पीडीएस सिस्टम

● 271 दुकानें नगर निगम भोपाल में

● 119 दुकानें बैरसिया जनपद पंचायत में

● 97 दुकानें जनपद पंचायत फंदा में

● 10 दुकानें बैरसिया नगर परिषद में

● 10 लाख 87 हजार लाभान्वित परिवार नगर निगम भोपाल सीमा में ही है

● 3.47 लाख कार्ड्स है

गरीब बस्तियों से चावल खरीदने आती हैं गाड़ियां

ओम नगर, अब्बास नगर से लेकर भीम नगर, पंचशील नगर, अर्जुन नगर, सनखेड़ी से लेकर तमाम जगह पर आए दिन आपको चावल खरीदी करने छोटे लोडिंग वाहन नजर आ जाएंगे। ये बकायदा लोगों से चावल देने की आवाज देकर मोहल्लों में पहृुचते हैं।ये मामला जानकारी में नहीं था। टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। - एके खुजूर, फूड कंट्रोलर

Updated on:
16 Mar 2025, 9:38 AM IST
Published on: