भोपाल

school holiday: स्कूलों में छुट्टी घोषित, अक्टूबर माह में 14 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

dussehra diwali holiday- स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए अवकाश के आदेश...।

2 min read
Sep 09, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में अक्टूबर माह में पड़ने वाले त्योहारों के अवकाश की घोषणा कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावली का अवकाशों की तारीख जारी कर दी है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर माह में कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि दशहरा अवकाश (dussehra 2022 holidays) 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा। इसके बाद दीपावली का अवकाश (diwali 2022 holidays) 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा। दशहरे और दीपावली के अवकाश में बड़ी संख्या में परिवार अपने गृह नगर जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः

यह भी पढ़ेंः

सितंबर में भी त्योहार होने के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

10 सितम्बर 2022 - दूसरा शनिवार
11 सितम्बर 2022 - रविवार
18 सितम्बर 2022 - रविवार
23 सितंबर 2022 - शुक्रवार, शहीदी दिवस / हरियाणा युद्ध नायकों का शहादत दिवस
25 सितम्बर 2022 - रविवार
26 सितंबर 2022 - सोमवार, महाराजा अग्रसेन जयंती

Updated on:
01 Oct 2022 10:55 am
Published on:
09 Sept 2022 02:35 pm
Also Read
View All